<
Categories: देश

NEET UG Exam Cancelled: नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद एनटीए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, छात्रों से की ये अपील

NEET UG Exam Cancelled: नीट यूजी परीक्षा 2026 के रद्द होने के बाद एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इसके अलावा, छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी जानकारी के लिए केवर ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

NEET UG Exam Cancelled: देशभर में मेडिकल की तैयारी कर छात्रों को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिबिजिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) नीट परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया. इसके अलावा, इस मामले में जानकारी सामने आ रही है पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई करेगी.

इस बीच प्रभावित छात्रों और अभिभावकों से एनटीए ने अनुरोध किया है कि परीक्षा की तारीख या संस्थान से जुड़े संबंधित कोई भी जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट या ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर भरोसा करें. इसके अलावा, बिना पुष्टि के किसी भी तरह की जानकारी पर भरोसा न करने की अपील की है.

एनटीए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

परीक्षा के उम्मीदवार या पेरेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

  • ईमेल आईडी neet-ug@nta.ac.in
  • फोन : 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं.

एनटीए ने दी ये जानकारी

परीक्षा रद्द होने की खबरों के बीच एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है. जिसमें जानकारी दी गई है कि मई 2026 सेशन में किए गए रजिस्ट्रेशन डेटा, कैंडिडेट की जानकारी और चुने गए परीक्षा केंद्र दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में मान्य (neet news) रहेंगे. नए सिरे से रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी और न ही कोई अतिरिक्त एक्जाम फीस लिया जाएगा नीट रद्द होने के बाद एनटीए ने उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या फिर सोशल मीडिया हैंडल पर भरोसा करें. बिना पुष्टि के किसी जानकारी पर भरोसा न करें.

यह भी पढ़ें –  जेल से फरार होने के लिए खाई छिपकली, देशभर में 500 से ज्यादा चोरी की घटना को दिया अंजाम; अब कहां है बंटी चोर?

छात्रों से पढ़ाई जारी रखने की अपील की

इसके अलावा, एनटीए ने छात्रों से अनुरोध किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है. छात्रों को समझाते हुए कहा गया है कि परीक्षा रद्द होने का ये मतलब नहीं है कि उनकी मेहनत बेकार हो गई है. संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी दोबारा से एग्जाम आयोजित करवा सकता है. ऐसे में छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और पढ़ाई से ब्रेक नहीं लेना चाहिए. खासकर फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के मुख्य टॉपिक्स का रेगुलर रिवीजन करना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें – Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने मजदूर के घर किया भोजन, स्वादिष्ट भोजन से हुए बेहद प्रभावित! जमकर की तारीफ

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, एक झटके में 1,063 रुपये महंगी हुई सिल्वर; जानें 13 नवंबर के ताजा रेट

Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX…

Last Updated: November 13, 2026 10:08:18 IST

Watch Video: कैश लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, एक-एक कर बरसाने लगा नोट; नजारा देख लोग हैरान

Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…

Last Updated: November 13, 2026 10:28:01 IST