NEET UG Exam Cancelled: देशभर में मेडिकल की तैयारी कर छात्रों को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिबिजिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) नीट परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया. इसके अलावा, इस मामले में जानकारी सामने आ रही है पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई करेगी.
इस बीच प्रभावित छात्रों और अभिभावकों से एनटीए ने अनुरोध किया है कि परीक्षा की तारीख या संस्थान से जुड़े संबंधित कोई भी जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट या ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर भरोसा करें. इसके अलावा, बिना पुष्टि के किसी भी तरह की जानकारी पर भरोसा न करने की अपील की है.
एनटीए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
परीक्षा के उम्मीदवार या पेरेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.
- ईमेल आईडी neet-ug@nta.ac.in
- फोन : 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं.
एनटीए ने दी ये जानकारी
परीक्षा रद्द होने की खबरों के बीच एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है. जिसमें जानकारी दी गई है कि मई 2026 सेशन में किए गए रजिस्ट्रेशन डेटा, कैंडिडेट की जानकारी और चुने गए परीक्षा केंद्र दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में मान्य (neet news) रहेंगे. नए सिरे से रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी और न ही कोई अतिरिक्त एक्जाम फीस लिया जाएगा नीट रद्द होने के बाद एनटीए ने उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या फिर सोशल मीडिया हैंडल पर भरोसा करें. बिना पुष्टि के किसी जानकारी पर भरोसा न करें.
यह भी पढ़ें – जेल से फरार होने के लिए खाई छिपकली, देशभर में 500 से ज्यादा चोरी की घटना को दिया अंजाम; अब कहां है बंटी चोर?
छात्रों से पढ़ाई जारी रखने की अपील की
इसके अलावा, एनटीए ने छात्रों से अनुरोध किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है. छात्रों को समझाते हुए कहा गया है कि परीक्षा रद्द होने का ये मतलब नहीं है कि उनकी मेहनत बेकार हो गई है. संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी दोबारा से एग्जाम आयोजित करवा सकता है. ऐसे में छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और पढ़ाई से ब्रेक नहीं लेना चाहिए. खासकर फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के मुख्य टॉपिक्स का रेगुलर रिवीजन करना बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें – Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने मजदूर के घर किया भोजन, स्वादिष्ट भोजन से हुए बेहद प्रभावित! जमकर की तारीफ