Live TV
Search
Home > क्राइम > जेल से फरार होने के लिए खाई छिपकली, देशभर में 500 से ज्यादा चोरी की घटना को दिया अंजाम; अब कहां है बंटी चोर?

जेल से फरार होने के लिए खाई छिपकली, देशभर में 500 से ज्यादा चोरी की घटना को दिया अंजाम; अब कहां है बंटी चोर?

Bunty Chor: देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी ने देशभर में 500 से ज्यादा चोरी की घटना को अंजाम दिया. दिल्ली में ही 250 से ज्यादा चोरी की घटना को अंजाम दिया. उसको कई बार गिरफ्तार किया गया.

Written By:
Last Updated: 2026-05-12 14:35:25

Mobile Ads 1x1

Bunty Chor: देश के अलग-अलग राज्यों में 500 से ज्यादा मामले में शामिल शातिर बंटी चोर की कहानी बताते हैं. जिनपर आरोप लगाया जाता है कि उसने एक बॉलीवुड फिल्म को प्रभावित किया. जिसे देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी के नाम से जाना जाता है. जिसके बारे में बताया जाता है कि उन्होंने 14 साल की उम्र से ही चोरी करना शुरू कर दिया था. पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में ही चोरी के 250 से ज्यादा मामलों में शामिल रहा है.

देवेंद्र सिंह को साल 2010 में मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लेने के बाद शोहरत मिली, लेकिन होस्ट सलमान खान के साथ बदतमीज़ी करने के बाद उसे शो से निकाल दिया गया. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि उसने बॉलीवुड फिल्म ओए लकी! लकी ओए! को भी प्रेरित किया था.

कब चोरी करना किया था शुरू?

पुलिस के अनुसार, बंटी चोर के खिलाफ पूरे देश में 500 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं. अकेले दिल्ली में ही उसके खिलाफ लगभग 250 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. उसके बारे में बताया जाता है कि बंटी ने 1989 में चोरी करना शुरू किया है. 1989 से 1993 के बीच उसने 100 से ज्यादा चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. हालांकि, उसे कई बार गिरफ्तार किया गया. लेकिन हर बार पुलिस को चकमा देकर हिरासत से भाग निकलने में कामयाब रहा.

यह भी पढ़ें –  Odisha News: नयागढ़ में अवैध पत्थर खनन विवाद में युवक की हत्या, इलाके में दहशत; हिरासत में दो लोग

पहली बार कब हुआ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पहली बार 1993 में उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में वह भाग निकला. इसके बाद वह चेन्नई भाग गया, जहां उसे एक बार फिर पकड़ लिया गया. चेन्नई से भागने के बाद वह चंडीगढ़ गया, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फिर वह दोबारा भाग निकला और बेंगलुरु चला गया. आखिरकार, चंडीगढ़ पुलिस ने उसका पता लगाया और उसे बेंगलुरु से वापस ले आई. वह 1993 से 1998 तक चंडीगढ़ में रहा.

पुलिस ने अनुसार, इसके बाद बंटी को साल 2000 तक बेलगांव जेल में रखा गया. 2002 में दिल्ली की साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. फिर उसके बाद वह 2006 तक जेल में रहा. जेल से रिहा होने के बाद उसने फिर से अपनी आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दीं और दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई सहित कई जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया. 2007 में एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें – Sarla Bhatt Murder Case: अपहरण, दरिंदगी, हत्या फिर दशकों तक चुप्पी; 36 साल बाद पुलिस कार्रवाई के बाद क्या हुआ?

2010 तक जेल में रहा बंटी

इस गिरफ्तारी के बाद वह 2010 तक जेल में रहा. पुलिस के अनुसार, बंटी ने दिल्ली में कई महंगी कारें चुराईं और फाइव-स्टार होटलों से पुरानी पेंटिंग्स जैसी कीमती चीजें भी चुराईं. वह 2013 से हाल तक कोयंबटूर जेल में बंद था. उसे 3 मार्च, 2023 को जेल से रिहा किया गया और उसके बाद वह दिल्ली के नई सड़क इलाके में रहने लगा.

छिपकली खाकर जेल से हुआ फरार

पुलिस के अनुसार, बंटी चोर इतना शातिर है कि चेन्नई की जेल में बंद रहने के दौरान उसने जानबूझकर एक छिपकली खा ली थी. इस हरकत की वजह से उसे ज़ोरदार उल्टियां होने लगीं, जिसके चलते उसे अस्पताल ले जाना पड़ा. अस्पताल पहुंचने पर वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहा.

MORE NEWS