Lok Sabha Speaker Om Birla: NXT Summit 2026 में 30 से अधिक देशों के सांसदों और प्रतिनिधियों ने शिरकत की. इसके बाद आज राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के साथ इन सांसदों और प्रतिनिधियों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के साथ 30 से अधिक देशों के सांसदों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की.
Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद भवन का दौरा कर रहे 30 से अधिक देशों के सांसदों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस बातचीत के दौरान, संबंधित देशों के बीच लोकतांत्रिक प्रणालियों, संसदीय परंपराओं, सांस्कृतिक संबंधों और समकालीन वैश्विक मुद्दों पर सार्थक चर्चाएं हुईं. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भारत की सुदृढ़ संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली, संसद के कामकाज और इसकी समृद्ध परंपराओं का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी सराहना की.
भारत की संसद की संरचना, इसकी ऐतिहासिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति देश की गहरी प्रतिबद्धता को देखकर उन्होंने अत्यधिक प्रशंसा व्यक्त की.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में आयोजित हो रहे ‘NXT समिट 2026’ में भाग लेने के लिए भारत आया है. नीति-निर्माण, शिक्षा जगत, व्यापार, राजनीति और विज्ञान जैसे विविध क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में भाग लिया और उसके बाद संसद भवन का दौरा किया. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों को भारत में उनके प्रवास के सफल, सुखद और सार्थक रहने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं.
इस दौरान राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहे. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 30 से अधिक देशों के सांसदों और प्रतिनिधियों के साथ फोटो भी साझा की. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस मुलाकात के दौरान अलग-अलग देशों की लोकतांत्रिक प्रणालियों, संसदीय परंपराओं, सांस्कृतिक संबंधों और समकालीन वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की.
Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…
UP Scholarship Portal Reopen: यूपी में जिन छात्रों ने किसी वजह से स्कॉलरशिप और फीस…
ओप्पो जल्द ही अपनी एफ33 और के15 सीरीज को लॉन्च करने वाली है. कंपनी इन…
30 मार्च से फ्लिपकार्ट पर 'Big Bachat Day Sale' शुरू हो गई है. इसमें आप…
IPL 2026: अंपायर की गलती से आयुष म्हात्रे के 2-2 बल्ले टेस्ट में हुए फेल!…
अगर आप चावल की खिचड़ी खाते हुए परेशान हो गए हैं और कुछ टेस्टी और…