<
Categories: देश

Maa Majhighariani Temple: मां के चरणों में लाखों का खजाना, 7 पन्नों की चिट्ठी में लिखी थी ऐसी बात; सुन भावुक हो जाएंगे आप

Maa Majhighariani Temple Rayagada Odisha:  ओडिशा के मां मझिघरियाणी मंदिर की नौ हुंडियों से 54.15 लाख रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा मिली. इस दौरान कर्ज में डूबे भक्त की सात पन्नों की चिट्ठी भी मिली.

Maa Majhighariani Temple Rayagada Odisha: ओडिशा के रायगढ़ा स्थित प्रसिद्ध मां मझिघरियाणी मंदिर में सोमवार को दान पेटियों की गिनती के दौरान करोड़ों की आस्था की झलक देखने को मिली. हुंडियों से लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और कई देशों की विदेशी मुद्रा मिली. लेकिन इन सबके बीच एक सात पन्नों की चिट्ठी ने मंदिर में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस चिट्ठी में एक भक्त ने अपनी जिंदगी की परेशानियां, कर्ज और आर्थिक संकट का दर्द मां के सामने रखा था.

हुंडियों से मिले 54 लाख रुपये

मंदिर की कुल नौ हुंडियों को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया. गिनती की पूरी प्रक्रिया निगरानी में कराई गई और नकदी को रायगढ़ा स्थित यूनियन बैंक की मुख्य शाखा ले जाया गया. गिनती पूरी होने के बाद दान पेटियों से कुल 54 लाख 15 हजार 902 रुपये नकद मिले. इसके अलावा हुंडियों से 64 ग्राम सोना और 1.764 किलोग्राम चांदी के आभूषण भी मिले. दान में अमेरिकी डॉलर, ओमानी रियाल, सऊदी रियाल और यूएई दिरहम समेत कई देशों की विदेशी मुद्रा और सिक्के भी शामिल थे.

भक्त ने लिखी 7 पन्नों की चिट्ठी

दान पेटी से मिली सात पन्नों की चिट्ठी ने इस पूरी गिनती को भावुक कर दिया. बताया जा रहा है कि यह पत्र कोरापुट निवासी सुनील खरा ने लिखा था. पत्र पर 20 अगस्त 2026 की तारीख दर्ज थी. चिट्ठी में सुनील ने बताया कि वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं और उन पर करीब 23 लोगों का कर्ज है. उन्होंने मां मझिघरियाणी से ऐसी आमदनी और क्षमता देने की प्रार्थना की, जिससे वह सभी का कर्ज चुका सकें और आर्थिक संकट से बाहर निकल सकें.

ये भी पढ़ें:  SIR List 2026 Maharashtra: महाराष्ट्र वोटर लिस्ट से आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे करें चेक और 30 सितंबर से पहले करें ये काम

नौकरी, घर और परिवार के लिए मां से मांगी मदद

भक्त ने अपनी चिट्ठी में अच्छी नौकरी मिलने, आमदनी बढ़ने और घर की बिक्री से जुड़े जरूरी कागजी काम बिना परेशानी पूरे होने की प्रार्थना की. उन्होंने अपनी मां और भाई की सलामती की भी कामना की. इसके साथ ही सुनील ने मानसिक शांति, सही फैसले लेने की शक्ति और जीवन में सही रास्ता दिखाने की गुहार लगाई. चिट्ठी के आखिर में उन्होंने अपनी सभी परेशानियों और कर्ज को मां के चरणों में समर्पित करने की बात लिखी. इस तरह एक तरफ मंदिर की हुंडियों से लाखों रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा मिली, वहीं दूसरी तरफ एक भक्त ने अपनी जिंदगी का दर्द सात पन्नों में लिखकर मां के दरबार में छोड़ दिया. यह चिट्ठी वहां मौजूद लोगों के लिए आस्था और उम्मीद की एक भावुक तस्वीर बन गई.

ये भी पढ़ें: Today Weather 1 September: 17 राज्यों में भारी बारिश और तुफान, IMD का अलर्ट; जानें पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

We Women Want Conclave 2026: महाराष्ट्र में सूखे से हाहाकार! सूख गए कुएं-तालाब, 80% फसलें बर्बाद; CM फडणवीस ने बताया सरकार का प्लान

We Women Want Conclave 2026: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मानसून के आखिरी दो महीनों…

Last Updated: October 12, 2026 13:58:00 IST

EPFO ​​ने EPS पात्रता स्पष्ट की: 25,000 रुपये की वेतन सीमा वृद्धि के लिए कौन-से कर्मचारी पात्र हैं, देखें पूरी जानकारी

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने अनिवार्य ईपीएफओ कवरेज के लिए मासिक वेतन सीमा को 15,000…

Last Updated: October 12, 2026 13:50:24 IST

Delhi News: दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के नियम बदले, अब जंतर-मंतर नहीं इन 3 जगहों पर कर सकेंगे प्रदर्शन

Delhi News: दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करने के लिए अब आप जंतर-मंतर नहीं जा सकेंगे. धरना-प्रदर्शन…

Last Updated: October 12, 2026 13:49:27 IST

We Women Want Conclave 2026: महिलाओं ने कैसे खत्म कर दिया सालों से चल रहा राज्य परिवहन का घाटा? CM फडणवीस ने खोला राज

We Women Want Conclave 2026: महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों को…

Last Updated: October 12, 2026 13:44:46 IST

Abhishek Sharma-Ishan Kishan Jugalbandi: इंदौर T20 के बाद अभिषेक ने खोला दोस्ती का राज

Abhishek Sharma on Ishan Kishan: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20I में शतकीय साझेदारी के बाद…

Last Updated: October 12, 2026 13:32:05 IST

PM-Kisan 24th Instalment: कब आएगी 24वीं किस्त? इन लाभार्थियों को मिल सकते हैं 4000 रुपये, जानें पूरी जानकारी

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान के लाभार्थियों को 24वीं किस्त का इंतजार है. हालांकि…

Last Updated: October 12, 2026 13:42:54 IST