<
Categories: देश

एलपीजी गैस किल्लत का सवाल ही नहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्यों में आवंटन कोटा 70 प्रतिशत तक बढ़ाया

Domestic LPG Allocation Quota Increase: केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए कॉमर्शियल LPG का कोटा बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने का फैसला किया है.

Domestic LPG Allocation Quota Increase: ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध ने पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत कई देशों में आर्थिक संकट पैदा कर दिया है. कई देशों में गैस के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की दिक्कत भी आ रही है. भारत में कथित तौर पर फैली दहशत और अफवाह ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, जबकि देश में गैस और पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं है. इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल (Secretary in the Ministry of Petroleum Neeraj Mittal) ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर बताया कि कई राज्यों ने अलग-अलग सेक्टरों को गैर-घरेलू LPG के आवंटन के संबंध में सुधार लागू कर दिए हैं.  सचिव ने कहा कि इसके साथ ही कॉमर्शियल/औद्योगिक LPG का आवंटन बढ़कर 70 प्रतिशत (10 प्रतिशत सुधार-आधारित के साथ) हो जाएगा और राज्य में औद्योगिक कार्यों को राहत मिलेगी.

इससे पहले 16 मार्च, 2026 को राज्यों को संकट से पहले के कोटे का 40 प्रतिशत आवंटित किया गया था. PNG को बढ़ावा देने के लिए कुछ सुधारों को हासिल करने के आधार पर 10 प्रतिशत अधिक आवंटित किया गया था. सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पहले किए गए मौजूदा 50 प्रतिशत आवंटन के अलावा अब 20 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन का प्रस्ताव है. इससे कुल कॉमर्शियल LPG आवंटन संकट से पहले के पैक्ड गैर-घरेलू LPG के स्तर का 70 प्रतिशत हो जाएगा.  सचिव ने सभी राज्यों से यह भी आग्रह किया कि यदि उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है, तो वे तुरंत 10 प्रतिशत सुधार-आधारित आवंटन का लाभ उठाएं.

केंद्रीय मंत्री ने हरदीप सिंह पुरी ने भी इस बाबत कहा कि जब बाकी दुनिया ईंधन बचाने के लिए कड़े कदम उठा रही है. इसमें ऑड-ईवन, 4 दिन का वर्क वीक, स्कूल और ऑफिस बंद करना, और ईंधन की कीमतें 20-30 प्रतिशत तक बढ़ाना शामिल है. ऐसे में नरेन्द्र मोदी  की  अगुवाई में कॉमर्शियल LPG की सप्लाई को और आसान बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए कॉमर्शियल LPG का कोटा बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने का फैसला किया है. इसमें से 20 प्रतिशत कोटा स्टील, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और अन्य ज़्यादा मज़दूरों वाली इंडस्ट्रीज़ को दिया जाएगा. हरदीप पुरी ने कहा कि उन इंडस्ट्रीज़ को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां पाइप वाली गैस  यानी पीएनजी का कोई विकल्प मौजूद नहीं है.

अतिरिक्त 20 प्रतिशत आवंटन के लिए शर्तें

 अतिरिक्त आवंटन उन उद्योगों को दिया जाएगा जिनमें स्टील, ऑटोमोबाइल, कपड़ा, डाई, रसायन और प्लास्टिक को प्राथमिकता दी जाएगी; ये उद्योग श्रम-प्रधान हैं और अन्य ज़रूरी सेक्टरों को सहायता प्रदान करते हैं। इनमें से, उन प्रोसेस उद्योगों या उन उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें विशेष हीटिंग उद्देश्यों के लिए LPG की आवश्यकता होती है, जिसे प्राकृतिक गैस से बदला नहीं जा सकता.  20 प्रतिशत के तहत LPG प्राप्त करने के लिए शर्तें पूरी करनी होंगीं.  

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

मरे बच्चे को सीने से लगाकर उसके उठने का इंतजार, शव छोड़ने को तैयार नहींं थी बंदरिया; वीडियो देख रो देंगे

Money Death Viral Video: एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: March 27, 2026 14:57:20 IST

लंदन से आकर बॉलीवुड में छोड़ी छाप, 7 फिल्मों से बनाई पहचान, आज भी रहस्य बनी है उनकी मौत

बॉलीवुड में काफी एक्टर-एक्ट्रेस हुए, जिन्होंने काफी कम समय में अपनी पहचान बनाई और अचानक…

Last Updated: March 27, 2026 14:21:31 IST

जब बीच मैदान में घुसा कुत्ता… तो खिलाड़ी ने बल्ला छोड़ किया ऐसा काम, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम!

Abhishek Porel Dog Lover: दिल्ली कैपिटल्स के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का एक वीडियो…

Last Updated: March 27, 2026 14:14:54 IST

कब है कामदा एकादशी का खास व्रत? जानें इसका धार्मिक महत्व, पूजा विधि और तुलसी से जुड़े चमत्कारी उपाय

Kamada Ekadashi 2026: हिंदु धर्म में हर एकादशी का विशेष महत्व होता है,लेकिन चैत्र माह…

Last Updated: March 27, 2026 14:00:27 IST

लड़की ने मांगा शुगरफ्री गन्ने का जूस, दुकानदार ने लगाया देसी जुगाड़, वीडियो देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मजेदार प्रायोजित वीडियो खूब हो रहा है. इस वीडियो…

Last Updated: March 27, 2026 13:58:16 IST

Ram Navami 2026: अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, प्रधानमंत्री मोदी ने 700 किमी. दूर से किया नमन

Ram Navami 2026: रामनवमी पर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया.…

Last Updated: March 27, 2026 13:55:42 IST