PM Kisan 23rd Installment: यदि आप भी किसान हैं और सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो ये खबर आप ही के लिए है. जैसा कि पीएम किसान योजना के तहत दो-दो हजार रुपये की 22 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं. आगामी दिनों सरकार 23वीं किस्त किसानों को भेज सकती हैं, लेकिन सोचने वाली ये है कि कई किसानों के खाते में 22वीं किस्त भी नहीं आई है.
ऐसी तमाम समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें, ताकि सरकार द्वारा जारी किस्तें अटकें नहीं और फंसा हुआ पैसा समय पर खाते में ट्रांसफर हो सके.
क्यों खाते में नहीं पहुंच पाती किस्तें?
पीएम किसान योजना के नियमों में कुछ बदलाव करने के बाद सरकार ने साफ कर दिया है कि जो किसान ई-केवाईसी वेरिफिकेशन नहीं कराएगे, उनके खाते में पीएम किसान की किस्तें नहीं पहुंच पाएंगी. यदि आपने ई-केवाईसी वेरिफिकेशन करा लिया है तो आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी हो सकती है.
पीएम किसान लाभार्थी लिस्ट में चेक करें नाम
यदि आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो नई किस्त जारी होने से पहले लिस्ट में अवश्य नाम चेक कर लेना चाहिए. इसके लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा.
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- होम पेज खुलने के बाद Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- नए वेब पेज पर अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनना होगा.
- ये सभी जानकारियां अपडेट करने के बाद Get Report के बटन पर क्लिक करें.
- ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर आपके इलाके के सभी लाभार्थियों के नाम आ जाएंगे.
- इस लिस्ट में क्रम संख्या से किसानों के नाम होते हैं. यहां अपना नाम चेक कर सकते हैं.
- यदि लाभार्थी सूची में आपका नाम मौजूद है तो आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी माने जाएंगे.
- यदि पीएम किसान की लाभार्थी सूची में आपना नाम नहीं है तो अगले स्टेप को फॉलो करें.
गलती कैसे सुधारें?
सही समय पर पीएम किसान योजना की किस्तें पाने के लिए सबसे पहले जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपनी सारी व्यक्तिगत जानकारी को अपडेट करा लें.
- ई-केवाईसी अपडेट कराएं. नई जमीन खरीदी तो योजना में अपडेट करें, नाम, पता, नंबर या आधार कार्ड अपडेट होने पर भी पोर्टल पर नई जानकारी को अपडेट कराना चाहिए.
- आप चाहें तो इस समस्या के समाधान के लिए पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर-155261 या 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं.
- ये हेल्पलाइन वर्किंग डे में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक किसानों के लिए निशुल्क उपलब्ध है.