Live TV
Search
Home > देश > ये झालमुड़ी कितने का दिया, मेरे लिए भी चटपटा बनाओ… पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज

ये झालमुड़ी कितने का दिया, मेरे लिए भी चटपटा बनाओ… पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज

PM Modi Eats Jhalmuri: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी का स्वाद लिया. वह एक स्थानीय ठेले के पास गए और पूछा कि भाई, मुझे थोड़ी झालमुड़ी खिलाओ. PM मोदी ने कीमत पूछी तुम्हारी झालमुड़ी कितने की है? ठेले वाले ने जवाब दिया कि 10 रुपए और 20 रुपए. इसके बाद, PM मोदी ने 10 रुपए वाली झालमुड़ी खाई. इस पूरी बातचीत के दौरान PM मोदी का अनोखा अंदाज़ साफ़ नज़र आया.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-04-19 21:46:19

Mobile Ads 1x1
Narendra Modi Jhalmuri Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अनोखे अंदाज़ में नजर आए. PM मोदी ने पूरे पश्चिम बंगाल में ज़ोरदार चुनाव प्रचार किया, बिष्णुपुर, झाड़ग्राम और उसके बाद मेदिनीपुर में जनसभाओं को संबोधित किया. पीएम ने झाड़ग्राम में झालमुड़ी का लुत्फ़ उठाया. वह एक स्थानीय ठेले के पास गए और आवाज लगाई, भाई, मुझे थोड़ी बढ़िया वाली झालमुड़ी खिलाओ. PM मोदी ने ठेले वाले को पैसे भी दिए. जब ​​ठेले वाले ने पूछा, सर, क्या आप प्याज़ खाते हैं? तो PM मोदी ने जवाब दिया, हां, मैं प्याज खाता हूं. बस लोगों का भेजा नहीं खाता! 
 
इस बातचीत के बाद, PM मोदी ने ठेले वाले को 10 रुपए दिए. जब ​​ठेले वाले ने पहले पैसे लेने से मना कर दिया, तो PM मोदी ने ज़ोर देकर कहा कि नहीं, तुम्हें ये पैसे लेने ही पड़ेंगे. PM मोदी ने इस बातचीत का एक वीडियो भी शेयर किया, जो तब से सुर्खियों में है और बहुत कम समय में ही इसे लाखों बार देखा जा चुका है.
 
पीएम मोदी ने लिया झालुमड़ी का स्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी का स्वाद लिया. वह एक स्थानीय ठेले के पास गए और पूछा कि भाई, मुझे थोड़ी झालमुड़ी खिलाओ. PM मोदी ने कीमत पूछी तुम्हारी झालमुड़ी कितने की है? ठेले वाले ने जवाब दिया कि 10 रुपए और 20 रुपए. इसके बाद, PM मोदी ने 10 रुपए वाली झालमुड़ी खाई. इस पूरी बातचीत के दौरान PM मोदी का अनोखा अंदाज़ साफ़ नज़र आया.
 
पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी बेहद लोकप्रिय

पश्चिम बंगाल में, चटपटी और तीखी झालमुड़ी बेहद लोकप्रिय है; इसे आम तौर पर सिर्फ़ झाल मुड़ी भी कहा जाता है. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर तस्वीरें शेयर करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि पश्चिम बंगाल भर में चार जनसभाओं से भरे व्यस्त रविवार के बीच, मैंने झाड़ग्राम में कुछ स्वादिष्ट और चटपटे मुरमुरे (झालमुड़ी) का आनंद लिया. 
 
कैसे बनाते है झालमुड़ी?

पश्चिम बंगाल में, चटपटी और तीखी झालमुड़ी एक बेहद लोकप्रिय और पसंदीदा व्यंजन है. इसे कुरकुरे मुरमुरे (मुरी) को बारीक कटे प्याज़, टमाटर, उबले आलू, हरी मिर्च, भुनी मूंगफली, चनाचूर (एक नमकीन मिक्स स्नैक), सरसों का तेल, नींबू का रस और चाट मसाला के साथ अच्छी तरह मिलाकर तैयार किया जाता है. कुछ जगहों पर, स्थानीय स्वाद के हिसाब से इस रेसिपी में थोड़े-बहुत बदलाव भी किए जाते हैं. 

MORE NEWS