Live TV
Search
Home > देश > Ganga Expressway Inauguration Live: जानें गंगा एक्सप्रेसवे की खासियत, जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Ganga Expressway Inauguration Live: जानें गंगा एक्सप्रेसवे की खासियत, जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Ganga Expressway Inauguration Live Updates: आज 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरठ से प्रयागराज के बीच बनाए गए गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसव के जरिए कई जिलों को आपस में जोड़ा जाएगा, जिसेस यात्रा को कम समय में पूरा किया जा सकेगा.

Written By:
Last Updated: 2026-04-29 12:52:13

Mobile Ads 1x1

Ganga Expressway Inauguration: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. साथ ही पीएम ने हरदोई में मल्लावां कट के पास श्यामपुर की जनता को संबोधित भी किया और कहा कि यह एक्सप्रेसव प्रदेश की तरक्की का नया आधार बनेगा. मेरठ से प्रयागराज तक फैला 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे हे. यह पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों के 12 जिलों को जोड़ता है. इससे यात्रा का समय काफी कम होने की उम्मीद है और दिल्ली-एनसीआर से कनेक्टिविटी में सुधार होगा. 

पीएम ने किया उद्घाटन

गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पीएम मोदी ने कर दिया है. साथ ही उन्होंने हरदोई के मल्लावां क्षेत्र के श्यामपुर गांव में जनता को संबोधित किया. 

यह एक्सप्रेसवे प्रदेश की तरक्की का नया आधार बनेगा- पीएम

पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह मां गंगा सदियों से उत्तर प्रदेश और पूरे देश की जीवनधारा रही हैं, उसी तरह आधुनिक विकास के इस युग में उनके किनारे से गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश की तरक्की का नया आधार बनेगा.

ये दिग्गज नेता रहे मौजूद?

इस उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी के अलवा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव मौर्या, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और पंकज चौधर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे.

क्या बोले सीएम योगी?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने इस एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी. उस कालखंड के दौरान इस पूरे कार्यक्रम को आगे बढ़ाने और इसे तय समयसीमा के अंदर पूरा करने का विजन प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश को दिया था. आज हम पूरे देश में नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। यह हमारे आवागमन को सरल बना रहा है और हमारी अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है.’

इन जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

यह गंगा एक्सप्रेसवे कुल 12 जिलों से होकर गुजरगा. इस लिस्ट में मेरठ (बिजौली गांव), हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज (जुडापुर दांदू गांव) जिले शामिल हैं. इस एक्सप्रेसवे के बनने से मेरठ से प्रयागराज तक का सफर 6 से 7 घंटे में होगा पूरा. वहीं वर्तमान इतनी दूरी तय करने में 12 से 13 घंटे लगते हैं.

ये भी पढ़ें:- यूपी से महाराष्ट्र तक सफर होगा आसान, पीएम मोदी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी; नोट करें रूट की पूरी डिटेल

कितने रुपये की लागत से बना है एक्सप्रेसवे?

गंगा एक्सप्रेसवे को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश किया गया है. इसकी लागत की बात की जाए तो इसे 36230 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है. गंगा एक्सप्रेस वे आज आधी रात से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. सीएनजी छोड़कर गंगा एक्सप्रेसवे पर मिलेंगी सभी सुविधाएं. 

MORE NEWS