PM Modi Birthday: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने 1987 में भारतीय जनता पार्टी यानी BJP के सदस्य बने, इसके बाद उनके राजनीतिक करियर का आगाज हुआ.
देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने कई महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर सेवाएं दी हैं. 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले राष्ट्रीय सचिव और महासचिव के रूप में कार्य किया. साल 2001 से 2014 तक वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. इसके बाद 2014 से वो देश के प्रधानमंत्री के पद पर हैं.
प्रधानमंत्री की शिक्षा और शुरूआती जीवन
PM मोदी ने अपनी शुरूआती शिक्षा अपने गृहनगर वडनगर में ही की. 1967 में वहीं के स्थानीय विद्यालय से उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने 1978 में ओपन लर्निंग से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी. इसके बाद उन्होंने 1987 में गुजरात यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में ही मास्टर्स की डिग्री ली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेटवर्थ
इतने साल से राजनीति में सक्रिय रहने और इतने महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने के बावजूद PM मोदी सादगीपूर्ण जीवनशैली में विश्वास करते हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 3,02,06,889 यानी 3 करोड़ रु. है. पीएम मोदी की नेटवर्थ का ये ब्यौरा myneta.info से लिया गया है.