Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Ravi Kishan: ‘हम पत्नी के पैर छूते हैं, जब वह गहरी नींद में रहती हैं, तब मैं…’, लोकसभा में रवि किशन ने ऐसा क्या बोल दिया, हंसने लगे सभी सांसद

Ravi Kishan: ‘हम पत्नी के पैर छूते हैं, जब वह गहरी नींद में रहती हैं, तब मैं…’, लोकसभा में रवि किशन ने ऐसा क्या बोल दिया, हंसने लगे सभी सांसद

Ravi Kishan Lok Sabha Speech: गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि हमारे दुख में, जब मेरे पास पैसा नहीं था, जब मैं सिनेमा में स्ट्रगल करता था, गरीबी में पत्नी ने मेरा साथ दिया.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-18 10:29:40

Mobile Ads 1x1

Ravi Kishan Lok Sabha Speech: भोजपुरी अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए ऐसी बात कही कि दूसरे सदस्य भी हंस पड़े. रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि ‘हां हम पत्नी के पैर छुइलां.’ दरअसल, रवि किशन ने अपना शुरू करने के बाद कहा कि आज का दिन स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा और मैं संविधान से जुड़े तीनों विधेयकों का समर्थन करता हूं. 

उन्होंने आगे कहा कि ये कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है. यह सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है, जिसने नामुमकिन को मुमकिन बना दिया. उन्होंने कहा कि ये कोई चुनावी मुद्दा नहीं है. विपक्ष महिला आरक्षण का विरोधी है.

मैंने महिलाओं के दर्द को देखा है- रवि किशन

रवि किशन ने आगे कहा, ”मेरे गांव और घर में उस समय चूल्हा और शौचालय जैसी सुविधाएं नहीं थीं. ऐसे में मैंने महिलाओं के दर्द को देखा है. वह शौच के लिए शाम के अंधेरे का इंतजार करती थीं, उस अंधेरे के दर्द को मैंने अपने घर में भी महसूस किया. मैंने चूल्हा फूंकते हुए अपनी दादी की आंखों को भी तकलीफ में देखा है.”

उन्होंने कहा, ”पीएम मोदी आए, तो महिलाओं के उस दर्द का निस्तारण हुआ, देश जागरुक हुआ. देश की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, चाहे वह पढ़ाई हो या खेल. फिर क्यों ये दरवाजे उन महिलाओं को रोक रहे हैं. 140 करोड़ की आबादी में 70 करोड़ महिलाएं हैं.”

‘मेरा 1.50 लाख वोट तो मेरी पत्नी लेकर आती हैं’

इस बीच सदन में पीठासीन जगदंबिका पाल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ”आपका प्रचार तो आपकी पत्नी ही करती हैं.” इस पर रवि किशन ने जवाब दिया कि उनके लाखों वोटों में एक बड़ा हिस्सा उनकी पत्नी का होता है. उन्होंने कहा, ”मुझे लाखों वोट मिलते हैं, मेरा 1.50 लाख वोट तो मेरी पत्नी लेकर आती हैं.”

इस पर जगदंबिका पाल ने कहा, ”तो, आप पत्नी के पैर छुएलां न?” इस पर रवि किशन गर्व के साथ कहते है, ”हां हम पत्नी के पैर छुइलां. सबके छुए के चाहीं. विरोधी लोगन के बड़ा कष्ट भइया. क्यों नहीं छूना चाहिए. वही लक्ष्मी है, वही देवी है.” 

गरीबी में पत्नी ने मेरा साथ दिया- रवि किशन

बीजेपी सांसद ने कहा कि हमारे दुख में, जब मेरे पास पैसा नहीं था, जब मैं सिनेमा में स्ट्रगल करता था, गरीबी में पत्नी ने मेरा साथ दिया. तो, मैं क्यों नहीं उसका पैर छू लूं. वह पैर छूने नहीं देती हैं. जब वह गहरी नींद में रहती हैं, तब मैं पैर छूता हूं. विरोधियों को भी पत्नी के पैर छूना चाहिए, तब रवि किशन बनेंगे आप, तब विश्व आपको जानेगा.” इसी बीच जगदंबिका पाल ने कहा, ”अब आपकै काम बनि गइल. चलि गइल दूर-दूर तक संदेश महिलाओं के बीच, ऐसा कोई पत्नीव्रता है.’

MORE NEWS