इंडिया न्यूज, कीव:
Russia Ukraine War Live Updates रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी हैं। आज तड़के हुए हमले में परमाणु ऊर्जा संयंत्र (nuclear power plant) जपोरीझिया में आग लग गई है। यह यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र है। संयंत्र के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आग पर जल्द कंट्रोल होना बहुत जरूरी नहीं तो यह खतरनाक हो सकती है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का आज नौवां दिन और उसकी सेना लगातार इस देश पर क्रूज, मिसाइल बमबारी, गोलीबारी व हवाई हमले कर रही है।
रूसी सेनाओं ने कल यूक्रेन के चेर्निहिब तेल डिपो पर मिसाइल अटैक किया था जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या का कल पत नहीं चल पाया था। रूसी हमलों के कारण यूक्रेन के हजारों लोग अब भी संकट से घिरे हैं। करीब 10 लाख लोग अब तक देश छोड़ चुके हैं।
रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को युद्ध शुरू किया था और तब से अब तक कार्रवाई में रूसी सेनाएं यूक्रेन के दस से ज्यादा शहरों को तबाह कर चुकी हैं। ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि रूस के सैनिक अब अपने देश के हमले करने के आदेश को नहीं मान रहे हैं और यूक्रेन के सैनिकों से माफी मांग रहे हैं। वे टैंक अथवा अपने वाहन छोड़कर माफी की गुहार लगा रहे हैं। ब्रिटिश खुफिया एजेंसी ने रेडियो संदेश जारी कर यह जानकारी दी है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.