Live TV
Search
Home > देश > ‘घर जैसा फील होता है’ सैम पित्रोदा ने की पाकिस्तान की तारीफ, बिहार में ‘फंस’ गए राहुल गांधी!

‘घर जैसा फील होता है’ सैम पित्रोदा ने की पाकिस्तान की तारीफ, बिहार में ‘फंस’ गए राहुल गांधी!

Sam Pitroda News: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के मुखिया सैम पित्रोदा ने बिहार चुनाव 2025 से पहले पाकिस्तान की तारीफ करके कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

Written By:
Published: September 19, 2025 14:35:00 IST
Last Updated: 2025-09-19 14:55:08

Mobile Ads 1x1

Sam Pitroda Controversial Statement : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के मुखिया सैम पित्रोदा (Indian Overseas Congress chief Sam Pitroda) ने पाकिस्तान के पक्ष में बयान देकर कांग्रेस और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सैम पित्रोदा ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान में घर जैसा ही एहसास होता है. यह कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाना वाला बयान है, क्योंकि सैम पित्रोदा का यह बयान चंद महीने बाद होने वाले बिहार चुनाव 2025 से पहले आया है. वहीं, इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि सैम पित्रोदा पाकिस्तान का चहेता है और कांग्रेस का चुना हुआ.

क्या बोले सैम पित्रोता?

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने अपने ताजा बयान में कहा कि उनके अनुसार भारत की विदेश नीति को सबसे पहले अपने पड़ोस पर केंद्रित होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैं बांग्लादेश गया हूं और मैं नेपाल भी गया हूं. पाकिस्तान भी गया हूं और मुझे घर जैसा महसूस हुआ. मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं किसी विदेशी देश में हूं. वह यहीं पर नहीं रुके. उन्होंने सवालिया लहजे में यह भी कहा कि क्या हम वाकई अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों में काफी सुधार कर सकते हैं? इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि वह पाकिस्तान गए हैं. उन्हें वहां घर जैसा महसूस हुआ. इस पर भारतीय जनता पार्टी ने एतराज जताते हुए पूरी कांग्रेस पर हमला बोला है.

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

यह पहली बार नहीं है जब सैम पित्रोदा का बयान विवादों में आया हो. हाल ही में उन्होंने भारत-चीन संबंधों को लेकर भी टिप्पणी की थी.  उनका कहना था कि भारत, चीन के खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत करता है. इस बयान ने राजनीतिक हलकों में काफी हलचल मचाई थी. उन्होंने साल 2019 में भी बालाकोट एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाया था और उन्होंने सिख दंगों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा था कि दंगे हुए तो हुए. साल 2024 में भी उन्होंने नस्ल को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसपर पार्टी ने उनसे इस्तीफा मांगा था

सैम पित्रोदा 1980 के दशक में सुर्खियों में आए थे, जब वह तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी सलाहकार बने. सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उनके योगदान को अहम माना जाता है. वह लंबे समय से गांधी परिवार के भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं. हालांकि, उनके बयानों ने अक्सर राजनीतिक विवाद खड़े किए हैं. 

MORE NEWS