<
Categories: देश

सतना अस्पताल के SNCU में चूहों का मंगोड़ी खाते वीडियो वायरल, सुरक्षा के घेरे में 40 नवजात, प्रबंधन बेसुध

मध्य प्रदेश के अस्पतालों में इन दिनों चूहों की काफी धमाचौकड़ी देखने को मिल रही है. हाल ही में सतना जिला अस्पताल के SNCU से एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें चूहे मुंह में मंगौड़ी दबाकर उछलते हुए नजर आ रहे हैं. इससे अस्पताल प्रबंधन के सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है.

MP News: मध्य प्रदेश के अस्पतालों में इन दिनों चूहों की काफी धमाचौकड़ी देखने को मिल रही है. हाल ही में सतना जिला अस्पताल के SNCU से एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें चूहे मुंह में मंगोड़ी दबाकर उछलते हुए नजर आ रहे हैं. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर तरह-तरह के सवाल करना स्टार्ट कर दिया. बता दें कि जबलपुर के विक्टोरिया हॉस्पिटल के आईसीयू और ऑर्थो वार्ड में चूहों की धमाचौकड़ी का वीडियो वायरल होने के बाद अब सतना से भी एक वीडियो वायरल हुआ है जो जिले कि सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय जिला अस्पताल की सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) का बताया जा रहा है. इस वीडियो ने अस्पताल मैनेजमेंट की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है.

नवजातों की सुरक्षा पर सवाल

बता दें कि वायरल वीडियो दो दिन पुराना है. यह SNCU वही यूनिट है, जहां बीमार नवजात बच्चों को एडमिट किया जाता है. जानकारी के मुताबिक, इस वक्त लगभग 40 नवजात यहां पर भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है. ऐसे में यह चूहों की वायरल वीडियो अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा और स्वच्छता पर गंभीर सवाल खड़ा करती है. इससे मैनेजमेंट नवजातों की जान के साथ भी खिलवाड़ कर रहा है. बता दें कि इससे पहले इंदौर के MY अस्पताल में चूहे दो नवजातों को कुतर चुके हैं. इससे उनकी जान चली गई. अस्पताल प्रबंधन सिर्फ बातों की लीपापोती करने में लगा रहा. अस्पताल प्रबंधन को जल्द ही इस मामले पर ध्यान देना चाहिए. चूहों का आतंक सिर्फ अस्पताल तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे इंदौर एयरपोर्ट पर एक इंजीनियर को काटने का मामला आया था. इससे इंजीनियर को तुरंत इंजेक्शन लगवाना पड़ा. 

लापरवाही की खुली पोल

चूहों के मंगोड़ी खाकर मेडिकल यूनिट के बीच भागते हुए वीडियो से स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खुल चुकी है, जिसमें वह स्वच्छता की बड़ी-बड़ी बातें करता है. वहीं, अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि एसएनसीयू सहित जिला अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में माउस ट्रैप और रैट ट्रैप केज लगाए गए हैं और समय-समय पर पेस्ट कंट्रोल कराया जाता है. वायरल वीडियो ने यह स्पष्ट कर दिया कि एसएनसीयू के भीतर स्टाफ द्वारा ही खाने की सामग्री लाई जाती है. खाने के टुकड़े इधर-उधर गिरने से चूहों को यहां आने का खुला निमंत्रण मिल रहा है, जो सीधे तौर पर अस्पताल की लापरवाही को उजागर करता है. यदि हॉस्पिटल मैनेजमेंट अभी भी नहीं जागा तो यह जिम्मेदारी किसकी होगी? क्या स्वास्थ्य विभाग इंदौर जैसी घटना के दोहराए जाने का इंतजार कर रहा है?

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 4 April: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी! राहत की खबर या महंगाई का नया झटका?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:03:13 IST

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST