<
Categories: देश

Surendra Koli Suicide: निठारी कांड में हुए बरी, फिर खुद कर ली आत्महत्या; चाय की दुकान में सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी

Surendra Koli Suicide: हरिद्वार के भूपतवाला इलाके में रह रहे निठारी कांड के सुरेंद्र कोली ने अपनी चाय की दुकान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Surendra Koli Suicide: हरिद्वार में निठारी कांड के सुरेंद्र कोली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह हरिद्वार शहर कोतवाली के भूपतवाला इलाके में रहता था. कुछ दिनों से वहीं चाय की दुकान चला रहा था. उसी दुकान पर उसने फांसी लगाकर जान दे दी.

हरिद्वार में आत्महत्या और पुलिस जांच

हरिद्वार में बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर मौत की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी. कोली हाल ही में निठारी कांड के मामलों में बरी हो चुके थे. पुलिस अब उनकी मौत से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है.

निठारी कांड की शुरुआत और सबूतों की बरामदगी

2005-06 के दौरान निठारी इलाके में बच्चों और महिलाओं के लापता होने की घटनाओं ने पुलिस को चिंतित कर दिया था. लगातार शिकायतें आने के बाद 29 दिसंबर 2006 को पुलिस नोएडा के सेक्टर-31 स्थित कारोबारी मोनिंदर सिंह पंढेर की कोठी डी-5 पहुंची. कोठी के पीछे नाले और आसपास की तलाशी में कई मानव खोपड़ियां, हड्डियां, कपड़े और अन्य वस्तुएं बरामद हुईं. इन सबूतों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया.

ये भी पढ़ें: Ravneet Bittu Convoy Attack: किसने किया रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला? बीजेपी नेता ने कहा-आज हमें ड्रग्स के…

गिरफ्तारी, सीबीआई जांच और आरोप

बरामदगी के बाद मोनिंदर सिंह पंढेर और उनके घरेलू सहायक सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार कर लिया गया. जनवरी 2007 में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई. पुलिस ने गुमशुदगी और अपराध से जुड़े कुल 19 एफआईआर दर्ज की थीं, जिनमें से 16 मामलों में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की. जांच के दौरान सुरेंद्र कोली पर हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और सबूत मिटाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे.

निठारी कांड के पीड़ित

बहुचर्चित निठारी कांड के पीड़ित झब्बू लाल और पत्नी सुनीता ने मीडिया से की बात की. बता दें कि, निठारी कांड में पीड़ित परिवार की 10 वर्षीय बेटी ज्योति का नरकंकाल मिला था. पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाए कहा ‘पंढेर और उसके लोगों ने सुरेंद्र कोली को मारा होगा. सुरेंद्र कोली को कई राज़ पता थे, कुछ खुलासा करने वाला होगा.’ साथ ही पीड़ित परिवार ने यह भी कहा कि फांसी लगानी होती तो जेल में लगा लेता. उसने फांसी नहीं लगाई है मारा गया है. पीड़ित परिवार बोला उन्हें इंसाफ नहीं मिला.

ये भी पढ़ें: DTC Bus Strike: मेट्रो में उमड़ी भारी भीड़, DMRC को चलानी पड़ी 20 एक्स्ट्रा ट्रेन; एक दिन में 80.71 लाख लोगों ने किया सफर

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Nana Patekar son: कौन हैं मल्हार पाटेकर? नाना के बेटे ने फिल्मों में काम किया, फिर भी लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…

Last Updated: October 8, 2026 19:06:02 IST

पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…

Last Updated: October 8, 2026 18:44:09 IST

कमल हासन का दमदार कमबैक, Indian 3 का हुआ एलान, ‘सेनापति’ बनकर फिर मचाएंगे तहलका

Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…

Last Updated: October 8, 2026 18:31:05 IST

नए अंदाज में आएगी ‘अमर, अकबर, एंथनी’, अब्बास-मस्तान बनाएंगे ‘3 मंकीज’, पोस्टर रिलीज

3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…

Last Updated: October 8, 2026 18:19:57 IST

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST