<

Today Weather March 19: IMD ने दिल्ली, UP समेत 21 राज्यों में तूफान, बारिश और बर्फबारी का किया अलर्ट, कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Today Weather March 19: स्काईमेट वेदर सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ लगातार पहाड़ी इलाकों को प्रभावित कर रहे हैं, और ये सिस्टम पहले देखे गए सिस्टमों की तुलना में ज़्यादा मज़बूत हैं. अगले दो से तीन दिनों में पहाड़ों में काफी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

Today Weather March 19: पूरे देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम के स्थिर रहने का अनुमान जताया है. IMD ने 25 राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान, कई राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है. आइए जानते हैं कि आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा.

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा?

पश्चिमी विक्षोभ देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में बुधवार को पहुंच गया, जो 72 घंटों तक देश के कई भागों में बना रहेगा. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के लिए 19 और 20 मार्च को भारी बारिश और तूफ़ान की चेतावनी जारी की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज गुरुवार 19 मार्च के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. यह येलो अलर्ट बारिश से संबंधित है, जो यह संकेत देता है कि दिल्ली-NCR क्षेत्र का मौसम आज दोपहर बाद बदलने वाला है. दिल्ली-NCR में कहीं भी दोपहर से लेकर देर रात के बीच किसी भी समय बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. 

UP से हरियाणा तक बारिश, तूफान का अलर्ट

इस बीच 19 मार्च से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों के छाने की उम्मीद है. इन इलाकों में हवाएं 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती हैं. इसके अलावा 20 मार्च के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में ‘तेज़ तूफ़ान’ (हवा की रफ़्तार 70 किमी/घंटा तक) का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान में भी ओलावृष्टि और कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है.

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर-पश्चिमी भारत के राज्यों में अगले दो दिनों 19 और 20 मार्च तक मौसम काफी खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए भारी बारिश और बर्फ़बारी की चेतावनी जारी की गई है. इन इलाकों में 19 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना है. 

झारखंड से बंगाल तक तेज हवाएं

मध्य और पूर्वी भारत में मौसम की स्थिति काफी अस्थिर नजर आ रही है. 20 मार्च को झारखंड और 21 मार्च को पश्चिम बंगाल में 80 km/h तक की रफ़्तार से चलने वाली तेज हवाएं तबाही मचा सकती हैं. 19 से 21 मार्च के बीच छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है. असम, मेघालय और सिक्किम के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

आंध्र प्रदेश से कर्नाटक तक गरज-चमक के साथ बारिश

केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. 19 मार्च को तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. इसके अलावा 19 मार्च तक गुजरात, कोंकण और गोवा में धूल भरी आँधी और छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. राज्य के मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र क्षेत्रों के लिए भी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

तापमान का पूर्वानुमान

लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण अगले एक हफ़्ते तक पूरे देश में तापमान सामान्य स्तर पर या उससे नीचे रहने की उम्मीद है. उत्तरी भारत में अगले दो दिनों में दिन का तापमान 5-7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मध्य भारत में भी तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है. राहत की बात यह है कि अगले सात दिनों में देश के किसी भी हिस्से में लू चलने के कोई संकेत नहीं हैं.

स्काईमेट वेदर सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ लगातार पहाड़ी इलाकों को प्रभावित कर रहे हैं, और ये सिस्टम पहले देखे गए सिस्टमों की तुलना में ज़्यादा मज़बूत हैं. अगले दो से तीन दिनों में पहाड़ों में काफी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की उम्मीद है, जबकि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में ज़ोरदार बर्फ़बारी होने की संभावना है. आज राजस्थान के कई जिलों में गरज और बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. 19 मार्च को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश होने की संभावना बताई गई है. 20 मार्च को भारत के आधे से ज़्यादा हिस्से में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

‘वह टीम इंडिया में क्यों नहीं हैं? बुमराह के साथ होने चाहिए…’ मोहम्मद शमी के सपोर्ट में सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी का खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि वह जसप्रीत…

Last Updated: April 8, 2026 17:04:47 IST

‘हमसे चलती है तुम्हारी रोजी-रोटी’ गंगा किनारे शराब पी रही महिला का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

Rishikesh Tourist:ऋषिकेश में गंगा तट पर शराब पी रही हरियाणा की एक महिला पर्यटक को…

Last Updated: April 8, 2026 17:01:57 IST

गाजियाबाद: शादी में तोहफे में मिली पिस्टल, दोस्तों ने की हर्ष फायरिंग; वीडियो वायरल

Viral Video: गाजियाबाद की एक शादी का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: April 8, 2026 16:57:41 IST

Nutrition Tips: क्या खाली पेट मैग्नीशियम लेना सही है, किन लोगों को रहना चाहिए सावधान, सही डोज और टाइम

Magnesium Side Effects: मैग्नीशियम शरीर के लिए बहुत जरूरी है लेकिन, इसका बहुत ज्यादा सेवन…

Last Updated: April 8, 2026 16:53:48 IST

NTPC Vacancy: एनटीपीसी में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, बस चाहिए ये योग्यता, शानदार है मंथली सैलरी

Sarkari Naukri NTPC Recruitment 2026: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में नौकरी (Govt Jobs) पाने…

Last Updated: April 8, 2026 16:41:28 IST

‘सब्र रखिए, असली जादू अभी बाकी है’, ‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच नमित मल्होत्रा का बड़ा बयान

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का जबसे टीजर रिलीज हुआ इसने इंटरनेट पर बहस…

Last Updated: April 8, 2026 16:37:17 IST