Live TV
Search
Home > देश > खूनी साजिश या हादसा? अशोक खरात के करीबी की कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक्सीडेंट में मौत, यौन शोषण मामले में था गवाह

खूनी साजिश या हादसा? अशोक खरात के करीबी की कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक्सीडेंट में मौत, यौन शोषण मामले में था गवाह

Jitendra Shelke Accident: महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी अशोक खरात उर्फ भोंदू बाबा के करीबी डॉ. जितेंद्र शेल्के की हादसे में मौत हो गई है. कहा जा रहा है कि ये हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत किया गया है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 17, 2026 21:23:12 IST

Mobile Ads 1x1

Jitendra Shelke Accident: महाराष्ट्र में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी अशोक खरात उर्फ भोंदू बाबा इन दिनों जेल में हैं. इसी बीच स्वयंभू ‘गॉडमैन’ बाबा उर्फ अशोक खरात के करीबी डॉ. जितेंद्र शेल्के की एक कार हादसे में मौत हो गई. डॉ. जितेंद्र शेल्के नासिक के मिरगांव स्थित शिवनिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष थे और कई सालों से अशोक खरात के सहयोगी भी रहे हैं. उन्होंने ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनों के मामलों में अहम भूमिका निभाई थी. वहीं इस हादसे के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. 

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, डॉ. जितेंद्र शेल्के की कार सामने खड़े एक ट्रेलर में जा घुसी. इस हादसे में डॉ. जितेंद्र शेल्के की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार में पीछे बैठी उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कहा जा रहा है कि डॉ. जितेंद्र शेल्के अपने परिवार के साथ संभाजीनगर जा रहे थे. 

जांच के दायरे में शिवनिका ट्रस्ट 

कहा जा रहा है कि ये हादसा नहीं बल्कि साजिश है क्योंकि जितेंद्र यौन शोषण मामले में गवाह थे, जिसके कारण उनकी हत्या कराई गई है. बता दें कि अशोक खरात के यौन शोषण मामले में राज्य सरकार के आदेश पर जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है. इस टीम का नेतृत्व आईपीएस तेजस्वनी सातपुते संभाल रही हैं. एसआईटी खरात के महिलाओं के यौन शोषण, वित्तीय गड़बड़ी और जमीन पर कब्जा समेत तमाम मामलों की जांच कर रही है. इस मामले में शिवनिका ट्रस्ट भी जांच के दायरे में है.

सुषमा अंधारो ने दी प्रतिक्रिया

वहीं डॉ. जितेंद्र शेल्के की हत्या को लेकर शिवसेना यूबीटी की नेता सुषमा अंधारो ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जितेंद्र शेल्के की मौत चौंकाने वाली है.  इससे पहले भी कुछ लोगों ने खरात और उनके करीबियों को लेकर चिंता जाहिर की थी. ऐसे में लोगों का मानना है कि शेल्के की हत्या कराई गई है.

MORE NEWS