<
Categories: देश

‘कांग्रेस के सांसदों ने जबरन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसकर…’, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा आरोप, शेयर किया वीडियो

Kiren Rijiju News: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के सांसदों पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है, जिसे एक कांग्रेस सांसद ने तब बनाया था जब 20-25 कांग्रेसी सदस्य स्पीकर के चैंबर में घुसे, उन्हें गालियां दीं और प्रधानमंत्री को धमकाया.

Kiren Rijiju Video: संसद का बजट सत्र जारी है. इस बीच हर दिन कोई न कोई विवाद सामने आ रहा है. अब केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई सांसदों ने जबरन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसकर अपशब्द बोले और धमकाया. किरेन रिजिजू की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसे लेकर एक वीडियो भी शेयर किया गया है. किरेन रिजिजू ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस के 20-25 सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में जबरदस्ती घुसे. वहां उनकी तरफ से अपशब्द कहे गए.

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस सांसदों ने अपशब्द कहे. उन्होंने आरोप लगाया कि स्पीकर के चैंबर में ही कांग्रेस के सांसदों ने धमकी दी थी कि ‘जब सदन में बोलने के लिए प्रधानमंत्री आएंगे तो देखिएगा हम लोग क्या करेंगे.’

संसद के अंदर की घटना सभी ने देखी- किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद के अंदर की घटना सभी ने देखी और वह रिकॉर्ड भी हुई. केंद्रीय मंत्री ने ‘एक्स’ पर घटना का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के ही सांसदों ने इसे गैर-कानूनी तरीके से रिकॉर्ड किया था.

किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है, जिसे एक कांग्रेस सांसद ने तब बनाया था जब 20-25 कांग्रेसी सदस्य स्पीकर के चैंबर में घुसे, उन्हें गालियां दीं और प्रधानमंत्री को धमकाया. हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी भी सांसदों को मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देती.”

‘बिल्कुल उम्मीद नहीं है कि राहुल गांधी में कोई सुधार होगा’

उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा, “बिल्कुल उम्मीद नहीं है कि राहुल गांधी में कोई सुधार होगा और वे कुछ अच्छी बातें करेंगे. कांग्रेस की सोच बिखर चुकी है. राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं, इसलिए हम फिर भी यही आशा करेंगे कि वे अपने आप में सुधार लाएं.”

केंद्रीय मंत्री ने संसद के अंदर की घटना का भी जिक्र किया, जब कांग्रेस की कई महिला सांसद प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुर्सी तक पहुंच गई थीं. रिजिजू ने कहा, “एनडीए के सांसदों की सहन शक्ति बहुत ज्यादा है. अगर हम संसद में अपने एनडीए सांसदों को खुली छूट देते तो संसद में स्थिति बिगड़ जाती.”

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST