Live TV
Search
Home > देश > वेदांता पावर प्लांट में 20 मजदूरों की मौत का मामला, चेयरमैन समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

वेदांता पावर प्लांट में 20 मजदूरों की मौत का मामला, चेयरमैन समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Vedanta Power Plant Accident: वेदांता पावर प्लांट में 20 मजदूरों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 16, 2026 21:53:15 IST

Mobile Ads 1x1

Vedanta Power Plant Accident: वेदांता पॉवर प्लांट में 20 मजदूरों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई सामने आई है. वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. जानकारी सामने आ रही है कि इस मामले में प्रथम दृष्टया प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.

सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 106, 289, 3-5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए बॉयलर ब्लास्ट में अब तक 20 मजदूरों की मौत हुई है. जबकि 16 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है. प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों में 5 लोग छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, जबकि 15 मृतक अन्य राज्यों से हैं.

सीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए हैं निर्देश

इस घटना के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं. जांच में जो भी दोषी होंगे उन पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, मुख्यमंत्री साय ने मृतकों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है. पीएमओ ने भी मुआवजे की घोषणा की है. PMNRF से हर मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे.

वेदांता प्रबंधन ने की है ये घोषणा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में 11 घायलों का इलाज चल रहा है. रायगढ़ के बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में बनवारी लाल, उपेंद्र और परदेशी लाल चंद्रा का इलाज जारी है. वहीं 2 मजदूर उमेंद्र और किस्मत अली का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वेदांता प्रबंधन ने मृतक के परिजन को 35-35 लाख रुपए सहायता राशि और नौकरी देने का एलान किया है. वहीं घायलों को 15-15 लाख रुपए देने की बात कही है.

MORE NEWS