Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > ब्राह्मण लड़की वो भी वर्जिन…37 साल के अधेड़ व्यक्ति की शादी को लेकर ये डिमांड, खुद कर चुका है कांड

ब्राह्मण लड़की वो भी वर्जिन…37 साल के अधेड़ व्यक्ति की शादी को लेकर ये डिमांड, खुद कर चुका है कांड

सोशल मीडिया पर मैचमेकर और डेटिंग कोच ओएंड्रिला कपूर की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने एक 37 साल के तलाकशुदा आदमी की डिमांड को लेकर नाराजगी जताई. डेटिंग कोच की इस बहस ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी.

Written By:
Last Updated: April 22, 2026 15:29:59 IST

Mobile Ads 1x1

Matchmaker Viral Post: सोशल मीडिया पर एक मैचमेकर की वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसने ऑनलाइन लोगों में गुस्सा भड़का दिया है. इस पोस्ट में मैचमेकर ने एक 37 साल के तलाकशुदा आदमी की मांगों का खुलासा किया, जो लोगों को हैरान कर रहा है. तलाकशुदा आदमी शादी के लिए दुल्हन ढूंढ रहा है. खुद तलाकशुदा होने के बावजूद, इस IIT ग्रेजुएट और एक अरब डॉलर की कंपनी के डायरेक्टर ने कथित तौर पर ज़िद की कि उसे 30 साल से कम उम्र की एक ब्राह्मण महिला चाहिए. इसकी पहले कभी शादी न हुई हो, जो कभी किसी रिलेशनशिप में न रही हो, और जो कुंवारी हो. 

तलाकशुदा व्यक्ति को चाहिए कुंवारी कन्या

इस घटना के बाद मैचमेकर और डेटिंग कोच ओएंड्रिला कपूर ने शेयर कर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि उन्होंने उस आदमी को क्लाइंट बनाने से मना कर दिया क्योंकि उनकी नज़र में उस आदमी की उम्मीदें पितृसत्तात्मक और अवास्तविक थीं. ओएंड्रिला ने कहा कि उस आदमी ने अपना परिचय देते हुए कहा कि उसने अपना परिचय देते हुए कहा कि वो एक 37 साल का तलाकशुदा व्यक्ति है. उसका एजुकेशनल बैकग्राउंड बहुत अच्छा था और कॉर्पोरेट करियर भी काफी सफल था लेकिन उसकी शादीशुदा जिंदगी का इतिहास काफी खराब रहा. इस के बावजूद, वह चाहता था कि उसकी होने वाली पत्नी का कोई अतीत न हो.

‘क्योंकि मैं एक आदमी हूं’

उस व्यक्ति को 30 साल से कम उम्र की, ब्राह्मण समुदाय और जीरो बॉडी काउंट वाली लड़की (जिसका किसी से रिश्ता न रहा हो) चाहिए थी. जब ओएंड्रिला ने उससे पूछा कि उसे  उसकी पिछली शादी के उन्हीं पैमानों पर क्यों नहीं परखा जाना चाहिए? तो उसने जवाब दिया, “क्योंकि मैं एक आदमी हूं.” उसने अपनी मांगों को सही ठहराने की काफी कोशिश की. उसने कहा कि कुछ रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जिन महिलाओं के पहले कई पार्टनर रहे होते हैं. भविष्य में उनके बेवफा होने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि वह कथित तौर पर उस रिसर्च का नाम नहीं बता पाया जिसका वह ज़िक्र कर रहा था. 

‘मैट्रिमोनियल साइट्स पर भरोसा नहीं’

मैचमेकर ने कहा कि हो सकता है कि उसकी सभी शर्तों को मानने वाली लड़की मिल जाए, लेकिन कोई भी व्यक्ति 37 साल के तलाकशुदा आदमी को अपनी बेटी के लिए एक सही जीवनसाथी के तौर पर स्वीकार न करे. हालांकि उस आदमी ने कहा कि उसकी सभी शर्तों पर खरी उतरने वाली लड़कियों के रिश्ते मिल रहे हैं लेकिन उसे मैट्रिमोनियल साइट्स पर भरोसा नहीं था और वह चाहता था कि कोई उसके लिए प्रोफाइल की जांच-पड़ताल करे, जिसके कारण उसने ओएंड्रिला से  संपर्क किया. 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

ओएंड्रिला ने पोस्ट कर लिखा  कि अपनी निजी पसंद होना और दोहरे मापदंड रखना, इन दोनों में फ़र्क होता है. वह आदमी आपसी तालमेल नहीं ढूंढ रहा था, बल्कि इस बात की गारंटी चाहता था कि उससे पहले उस औरत का “कोई अतीत” न रहा हो. इसके बाद ये पोस्ट तेजी से वायरल हुई. इस पर यूजर्स में जोरदार बहस छिड़ गई. किसी ने उसे पाखंडी बताया, तो किसी ने जमकर आलोचना की.

MORE NEWS