Professor Kamakoti Profile: आईआईटी-मद्रास के डायरेक्टर वी. कामाकोटी, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परीक्षा सुधारों पर बनी हाई-पावर टास्क फोर्स (जिसके प्रमुख इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि हैं) का सदस्य बनाया गया है, अब एक राजनीतिक विवाद में फंस गए हैं. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इस पैनल में एक ‘गोमूत्र एक्सपर्ट’ को शामिल करने पर सवाल उठाए हैं.
नीट पेपर लीक के खिलाफ लंबे समय तक चले विरोध-प्रदर्शनों और पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पीएम मोदी ने रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव के लिए इस हाई-पावर टास्क फोर्स की घोषणा की.
कौन हैं वी कामाकोटी?
नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाले इस पैनल में ISRO के पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ, IB के पूर्व डायरेक्टर तपन डेका, IIT-मद्रास के डायरेक्टर वी. कामाकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स एक्सपर्ट अमृत लाल मीणा भी शामिल हैं. ऐसे में प्रियंका गांधी द्वारा वी कामाकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने के बाद लोग इनके बारे में जानना चाहते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन हैं?
कामाकोटी वीझिनाथन ने IIT-मद्रास से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस (MS) और PhD की डिग्री हासिल की और 2001 में उसी संस्थान में फैकल्टी के तौर पर शामिल हुए. इसके बाद जनवरी 2022 में कामाकोटी ने IIT-मद्रास के डायरेक्टर का पद संभाला. IIT-M पर मौजूद उनकी प्रोफाइल के अनुसार कामाकोटी कंप्यूटर आर्किटेक्चर, इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी और VLSI डिज़ाइन के एक्सपर्ट हैं.
यह भी पढ़ें – अमर-अकबर एक साथ बस एन्थोनी की कमी! मुस्लिम युवक ने उठाया 251 लीटर का कांवड़: वीडियो वायरल
कामाकोटी की रिसर्च टीम ने ‘शक्ति’ किया विकसित
वह संस्थान में माइक्रोप्रोसेसर डेवलपमेंट प्रोग्राम और इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस प्रोग्राम का नेतृत्व भी करते हैं; इन दोनों प्रोग्राम्स को इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय से फंड मिलता है. कामाकोटी की रिसर्च टीम ने भारत का पहला स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर ‘शक्ति’ विकसित किया था. वह नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी हैं. कामाकोटी ने कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्रालय द्वारा गठित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टास्क फोर्स के चेयरमैन के तौर पर भी काम किया है. इसके अलावा, IIT-मद्रास में उन्होंने JEE के चेयरमैन और इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी एंड स्पॉन्सर्ड रिसर्च के एसोसिएट डीन जैसे पदों पर भी काम किया है.
कामाकोटी को मिले कई सम्मान और पुरस्कार
कामाकोटी को कई सम्मान और पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. जिनमें डीआरडीओ एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड और इंडियन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन टेक्नो विजनरी अवार्ड शामिल हैं. उन्हें ACCS लाइफ-टाइम अचीवमेंट अवार्ड, IBM फैकल्टी अवार्ड और VASVIK इंडस्ट्रियल रिसर्च अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है.
यह भी पढ़ें – पीएम मोदी का वीडियो रिस्ट्रिक्ट करने के बाद बुरा फंसा Meta, MeitY ने टॉप ग्लोबल अधिकारियों को किया तलब