Sri Lanka Cricket: श्रीलंका से एक ऐसी खबर आ रही है जिसे जानने के बाद आपकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाएगी. बता दें कि IPL 2026 सीज़न के बीच, श्रीलंका क्रिकेट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों को एक होटल में नहाते समय महिलाओं का गुपचुप तरीके से वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जी हाँ! इस घटना के बाद अब श्रीलंका IPL क्रिकेट टीम पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, यह घटना कोलंबो के नाराहेनपिटा इलाके के एक होटल में हुई, जहाँ श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम ठहरी हुई थी. इस घटना के खुलासे से श्रीलंका क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है. लेकिन, इसमें शामिल खिलाड़ियों के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं. वहीं अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वो दो क्रिकेटर कौन हैं?
नहाती महिलाओं का बनाया वीडियो
पुलिस का कहना है कि दोनों युवा क्रिकेटर टीम के साथ उसी होटल में ठहरे हुए थे. होटल में ठहरी कई महिलाओं ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल, जब वो अपने बाथरूम के अंदर थीं, तो मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करके उनका वीडियो बनाया जा रहा था. इतना ही नहीं शिकायतें मिलने पर, नाराहेनपिटा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और दोनों खिलाड़ियों को हिरासत में ले लिया. वहीं अब पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है कि क्या ये वीडियो इंटरनेट पर शेयर की गई है या नहीं?
अब क्या होगा खिलाड़ियों का अंजाम ?
जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों को अलुथकाडे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ उन्हें निजी ज़मानत पर रिहा कर दिया गया. प्रत्येक खिलाड़ी को 500,000 श्रीलंकाई रुपये (लगभग 1,564 अमेरिकी डॉलर) की ज़मानत राशि पर रिहा किया गया. इस बीच, मामले की अगली सुनवाई 25 मई को निर्धारित है. लेकिन, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने अभी तक इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ किसी भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा नहीं की है.
90s का Emraan Hashmi! हर हीरोइन को चूम चूका है ये सुपरहिट एक्टर; ऐसे ही नहीं कहते थे ‘रोमांटिक किंग’