होम / China का जासूसी जहाज मालदीव से लौटा, इसे ले भारत क्यों रहता है परेशान?

China का जासूसी जहाज मालदीव से लौटा, इसे ले भारत क्यों रहता है परेशान?

Mahendra Pratap Singh • LAST UPDATED : February 28, 2024, 5:40 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), China: चीन का जासूसी जहाज जो मालदीव के तट पर था वह बुधवार, 28 फरवरी को वहां से चला गया है। बता दें, यह जहाज पीछले हप्ते मालदीव के तट पर आया था। मीडिया रिपोर्टों में इस जासूसी जहाज का वजन 4,500 टन बताया जा रहा है। इस चीनी जहाज का नाम जियांग यांग होंग 3 है। यह जहाज भारत के लिये चिंता का कारण है, जो हिंद महासगर के डेटा को इकठ्ठा कर रहा है। भारत इसे एक खतरे के रूप में देखता है।

यह चीनी जहाज जियांग यांग होंग 3 “अपने कर्मियों के रोटेशन के लिए एक पोर्ट कॉल करने के लिए यहां आया था। यह जहाज 22 फरवरी को मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की सीमा पर आया था। हालांकि, माले बंदरगाह पर आने के बावजूद, ट्रैकिंग साइटों ने दो दिन बाद हुलहुमाले के पास जहाज का आखिरी संकेत दिखाया था। हुलहुमाले, माले से 10 किमी से भी कम उत्तर पूर्व में है। जहाज 23 फरवरी को माले के पश्चिम में लगभग 7.5 किमी दूर थिलाफुशी में रुका था।

ये भी पढ़ें- स्पेस में टकरा सकते हैं अमेरिका और रूसी सैटेलाइट, NASA अलर्ट मोड पर

चीनी जहाज जियांग यांग होंग 3 के बारे में:

इस जहाज की लंबाई 100 मीटर है। जिसे 2016 में चीन के राज्य महासागरीय प्रशासन (एसओए) के बेड़े में शामिल गया था। यह वर्तमान में एकमात्र 4,500 टन का जहाज है जो चीन के पास है। 2019 से, चीन अपने पायलट महासागर प्रयोगशाला में ‘दूरस्थ जल’ और ‘गहरे समुद्र’ सर्वेक्षण करने के लिए भी जहाज का उपयोग कर रहा है। जहाज का उपयोग लवणता, सूक्ष्मजीव आनुवंशिक अध्ययन, पानी के नीचे खनिज अन्वेषण और पानी के नीचे जीवन और पर्यावरण अध्ययन पर अध्ययन के लिए भी किया जा सकता है।

अमेरिकी थिंक टैंक ने चीन पर क्या लगाया आरोप?

इस साल 5 जनवरी को श्रीलंका ने जियांग यांग होंग 03 के अपने तटों पर आने से इनकार कर दिया था। भारत की चिंताओं का ख्याल करते हुए श्रीलंका ने इस जहाज के प्रवेश पर एक साल के लिए रोक लगाने की घोषणा की है। इससे पहले 23 जनवरी को मालदीव के राष्ट्रपित मोइज्जु जो चीन के समर्थक है ने इस जहाज को अपने बंदरगाहों पर रुकने की अनुमति दे दी थी। एक अमेरिकी थिंक-टैंक ने चीन पर आरोप लगाया है कि चीन का एक विशाल बेड़ा सैन्य उद्देश्यों के लिए  हिंद महासागर क्षेत्र सहित महासागरों से डेटा एकत्र कर रहा है। हालांकि बीजिंग ने इस आरोप से इनकार किया है।

ये भी पढ़ें- Akhilesh Yadav: अवैध खनन मामले में CBI ने अखिलेश यादव को भेजा समन, जानें क्या है पूरा मामला

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT