<

Christmas Ban Countries: दुनिया के इन देशों में क्रिसमस मनाने पर हो सकती है जेल, सांता की टोपी और यीशू की फोटो भी है बैन!

Christmas Ban Countries: दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां पर क्रिसमस मनाने पर सख्त पाबंदी है. ये देश अपनी धार्मिक कट्टरता के लिए जाने जाते हैं. अगर कोई यहां क्रिसमस मनाता हुआ पाया गया तो उसे जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है और जान से हाथ भी धोना पड़ सकता है.

Christmas Ban Countries: दिसंबर में एक खास त्योहार क्रिसमस को लोग काफी सेलीब्रेट करते हैं, जिसके लिए अब कुछ ही घंटे बचे हैं. क्रिसमस के बाद पूरी दुनिया नए साल का वेलकम करने के लिए तैयार रहती है. ईशा मसीह के जन्मदिवस के तौर पर क्रिसमस को मनाया जाता है, जिन्होंने लोगों को सत्य का मार्ग दिखाया. क्रिश्चियन समुदाय के लिए यह दिन काफी विशेष होता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां क्रिसमस पूरी तरह से बैन है. यहां तक कि यहां पर सांता क्लॉज बनने पर भी रोक है.

सऊदी अरब

christmas ban coutries

बता दें कि सऊदी अरब एक इस्लामिक कंट्री है. इसी वजह से सऊदी अरब में सार्वजनिक रूप से क्रिसमस सेलिब्रेशन पर बैन है. यहां की सरकार ने क्रिसमस मनाने को लेकर कड़ा रुख अपनाया हुआ है. क्योंकि, यह इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ माना जाता है. लोग यहां पर क्रिसमस सेलिब्रेशन काफी पर्सनली तौर पर अपने घरों तक ही सीमित रखते हैं. हालांकि, समय के साथ चीजें बदलने में थोड़ा वक्त लगता है.

ताजिकिस्तान

christmas ban coutries four

इस देश में भी क्रिसमस नहीं मनाने पर पाबंदी है. हालांकि, अन्य देशों की तरह यहां पर भी सेलिब्रेशन पूरी तरह से बैन नहीं है बल्कि आप अपने घर के अंदर इसे सेलिब्रेट कर सकते हैं. ताजिकिस्तान में क्रिसमस ना मनाने के पीछे की वजह यहां पर अन्य दूसरे देशों की संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर रोक है. यह देश नहीं चाहता कि उसके देश की संस्कृति को छोड़कर लोग दूसरे धर्म से प्रभावित हो और देश में धार्मिक संकट बढ़ जाए. यहां की सरकार खुद की परंपराओं और पहचान को बनाए रखने के लिए ऐसा करती है.

उत्तर कोरिया

christmas ban coutries three

उत्तर कोरिया के तानाशाह के बारे में कौन नहीं जानता. यहां पर शाही विचारधारा को महत्व दिया जाता है. उत्तर कोरिया के तानाशाह किन उन जोंग के खिलाफ जो भी जाता है, उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है. ये भी एक तरह की तानाशाही विचारधारा होती है जो अन्य धार्मिक त्योहारों को अहमियत नहीं देती, जिसमें क्रिसमस भी शामिल है. इसकी वजह किम राजवंश के लिए खतरा माना जाता है. अगर आप उत्तर कोरिया मे क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए पाए गए तो जेल सहित यहां पर गंभीर दंड भी दिया जा सकता है. यहां पर कौन सा त्योहार मनाया जाएगा और कौन सा नहीं, इसके लिए नेशनल कैलेंडर तैयार किया जाता है. लोग इसी को फॉलो करते हैं.

सोमालिया

सोमालिया में क्रिसमस के मौके पर सार्वजनिक सजावट के साथ-साथ चर्च में प्रार्थना और मैरी क्रिसमस जैसे मैसेज पर भी सख्ती से बैन है. सोमालिया की ज्यादातर आबादी मुस्लिम होने के कारण यहां पर अन्य धार्मिक परंपराओं को महत्व नहीं दिया जाता और इस्लाम को सख्ती से फॉलो किया जाता है. जानकारी के अनुसार, यह बैन इस्लामिक परंपराओं को बनाए रखने और चरमपंथियों को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से लगाया गया है.

ब्रुनेई

christmas ban coutries two

ब्रुनेई शरिया को मानने वाला देश है. यहां पर क्रिसमस मनाना पूर्ण रूप से बंद है. शरिया कानून को मानने की वजह से इस देश में अन्य त्योहारों को मनाने को लेकर सख्ती से कंट्रोल किया जाता है. बता दें कि ब्रुनेई में पाबंदी इस लेवल की है कि यहां पर लोग सार्वजनिक रूप से किसी होटल और अन्य जगह पर इकट्ठा होकर क्रिसमस नहीं मना सकते. यहां तक कि सार्वजनिक जगहों पर क्रिसमस ट्री, लाइटिंग, यीशु की फोटो और सांता की टोपी पहनने पर आप पर जुर्माना भी लग सकता है.

Recent Posts

कौन है सलीम डोला? जो गुटखा और गांजा तस्करी करते-करते बन गया दाउद का गुर्गा; लाया गया भारत

Salim Dola: दाउद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला को तुर्किए के इंस्ताबुल में गिरफ्तार…

Last Updated: April 28, 2026 14:15:11 IST

बिजली दफ्तर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर बैठे इन आसान स्टेप्स में लिंक करें अपना मोबाइल नंबर, जानें पूरा प्रोसेस

अगर आपका भी मीटर मोबाइल नंबर से अबतक लिंक नहीं हुआ है तो ऐसे में…

Last Updated: April 28, 2026 14:12:13 IST

PM Kisan 23rd Installment 2026 Bengal: क्या बंगाल में चुनाव से पहले आ जाएगी किसान की 23वीं किस्त? जानें क्या है नया अपडेट

PM Kisan 23rd Installment 2026 Bengal: सभी किसान अपनी 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे…

Last Updated: April 28, 2026 14:11:46 IST

Bharatmala Project: कुरूद में ED की बड़ी छापेमारी, 500 करोड़ के घोटाला मामले में जांच, क्या हैं आरोप?

ED Raid: ईडी ने ने रायपुर–विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़े भारतमाला परियोजना के तहत जमीन…

Last Updated: April 28, 2026 14:09:40 IST

50000 की सैलरी पर कितना कटता है PF? रिटायरमेंट तक कितने पैसे हो जाएंगे जमा, यहां समझें पूरी कैलकुलेशन

कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि 50 हजार रुपये की सैलरी…

Last Updated: April 28, 2026 14:08:24 IST

जमीन की भूख में भूला इंसानियत: पड़ोसी को सरेआम लहूलुहान कर अधमरा छोड़ा, गांव से फरार, जांच में जुटी पुलिस!

बिहार में जमीनी विवाद ने इतना विक्राल रूप ले लिया कि बेगुनाह की जान तक…

Last Updated: April 28, 2026 13:59:23 IST