Elephant Viral Video: छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों का गुस्सा देखने को मिला है. कोरबा और सरगुजा जिले से हाथियों के हमले की दो ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. कहीं हाथी ने ट्रैक्टर को सूंड और पैरों से कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया, तो कहीं खेत में घुसे हाथियों ने ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ाकर परेशान कर दिया. इन घटनाओं में एक युवक घायल हुआ है, जबकि कई लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं.
कोरबा में हाथी ने ट्रैक्टर को बनाया निशाना
पहली घटना कोरबा जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा जंगल की बताई जा रही है. यहां 11 हाथियों का झुंड मौजूद है. इसी दौरान कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर हाथियों को जंगल से भगाने पहुंच गए. लेकिन हाथियों को भगाने की कोशिश ग्रामीणों पर ही भारी पड़ गई. एक गुस्साए हाथी ने ट्रैक्टर पर हमला कर दिया. हाथी ने अपनी सूंड और पैरों से ट्रैक्टर को बुरी तरह कुचल दिया. देखते ही देखते ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया. इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.
छत्तीसगढ़ से गजराज के नाराज होने की दो तस्वीर सामने आई है पहला #Korba से जहाँ ट्रैक्टर से हाथी भगाना युवकों को महंगा पड़ा, कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा के जंगल में ट्रैक्टर से हाथी भगाने गए ग्रामीणों पर गुस्साए हाथी ने हमला कर दिया। बाल-बाल बची जान, हाथी ने सूंड और पैरों से ट्रैक्टर को कुचलकर क्षतिग्रस्त किया जंगल में 11 हाथियों का झुंड मौजूद है। दूसरी तस्वीर #Sarguja की जहां बतौली इलाके में 3 हाथियों ने कहर बरपाया, 5 एकड़ में लगे करेले की फ़सल को बर्बाद कर दिया टीरंग गांव में हाथी भगाने गए ग्रामीणों को हाथी ने खेत में जमकर दौड़ाया, कई लोग बाल बाल बचे, हाथी ने एक युवक को घायल कर दिया वन विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा कि वो हाथियों से दूर रहे गजराज हम मनुष्यों से क़द-काठी वजन ताक़त में कई गुना ज़्यादा है, दिमाग़ भी जबरदस्त है, इसलिए जान जोखिम में डालकर हाथियों को भगाने का दुस्साहस ना करें। #ElephantAttack #Chhattisgarh #हाथी
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) November 24, 2026
सरगुजा में हाथियों ने 5 एकड़ फसल की बर्बाद
दूसरी घटना सरगुजा जिले के बतौली इलाके की है. यहां तीन हाथियों ने टीरंग गांव में जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने खेत में लगी करीब 5 एकड़ करेले की फसल को बर्बाद कर दिया. इस दौरान हाथियों को भगाने के लिए कुछ ग्रामीण खेत की ओर पहुंच गए. लेकिन हाथियों ने उन्हें ही दौड़ाना शुरू कर दिया. अचानक हाथियों को अपनी ओर आते देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस घटना में एक युवक घायल हो गया, जबकि कई ग्रामीण बाल-बाल बच गए.
ये भी पढ़ें: Watch Video: पंजाब चुनाव से पहले शिअद-बीजेपी गठबंधन का एलान, सुखबील सिंह बादल ने कहा-इमोशनल अलायंस…
वन विभाग की अपील, हाथियों से न करें मुकाबला
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बीच वन विभाग लोगों से हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है. विभाग का कहना है कि जंगली हाथियों को भगाने या उनके करीब जाने की कोशिश करना बेहद खतरनाक हो सकता है. हाथी आकार और ताकत में इंसानों से कई गुना ज्यादा शक्तिशाली होते हैं. ऐसे में उन्हें देखकर शोर मचाना, ट्रैक्टर या दूसरे वाहनों से खदेड़ना और उनके पास जाकर वीडियो बनाना जानलेवा साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Watch Video: शराब चाहिए तो पहले डॉक्टर को दिखाओ! ठेके के बाहर बैठाए गए सरकारी डॉक्टर, सागर की अनोखी शुरूआत