<

600 साल पुराने ‘सुपर शिप’ की खोज, पुराने चित्रों से हूबहू मिलता है ढांचा

डेनमार्क (Denmark) में समुद्र के नीचे 600 साल पुराना एक विशाल जहाज (A 600-year-old giant ship) मिला है, जिसे वैज्ञानिकों ने 'स्वेलगेट 2' (Svælget 2) का नाम दिया है.

World’s largest 600-year-old ‘super ship’ discovered: समुद्र की गहराइयों ने एक बार फिर से इतिहास के एक ऐसे पन्ने को खोला है जिसने हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया खासतौर से वैज्ञानिकों के साथ-साथ इतिहासकार की रातों की नींद उड़ गई है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.

600 साल पुराने जहाज ने उड़ाए होश

इतिहास के जितने पन्नों को खोलने की कोशिश की जाए उतने पन्ने न सिर्फ चौंकाने वाले लगते हैं बल्कि अपने आप में ही एक अलग तरह से जिज्ञासा पैदा करने का काम करते हैं.  डेनमार्क के कोपेनहेगन तट के पास, समुद्र तल से लगभग 43 फीट नीचे, दुनिया का सबसे बड़ा और 600 साल पुराना ‘कॉग’ (Cog) जहाज खोजा गया है. तो वहीं, दूसरी तरफ इस जहाज को शोधकर्ताओं ने ‘सुपर शिप’ का नाम दिया है. वह इसलिए क्योंकि इसका विशालकाय ढांचा और निर्माण तकनीक बिल्कुल वैसी ही है जैसा कि सदियों पुराने ऐतिहासिक चित्रों में देखने को मिलता है. 

इतिहास का जीवित गवाह: ‘स्वेलगेट 2’

इसके अलावा इस जहाज को ‘स्वेलगेट 2’ (Svælget 2) नाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक,  कार्बन डेटिंग और पेड़ों के छल्लों के विश्लेषण (Dendrochronology) से अब तक यह पता चला है कि इसे 1410 ईस्वी के आसपास बनाया गया था. दरअसल, यह जहाज लगभग 92 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा है, जिसकी भार ढोने की क्षमता 300 टन से भी ज्यादा थी. लेकिन,  उस दौर में यह आकार किसी आधुनिक कार्गो जहाज से कम नहीं था. 

प्राचीन चित्रों से की गई मिलाने की कोशिश

इस जहाज के खोज के बाद ज्यादातर पुराने चित्रों में जहाजों के ऊंचे ‘कैसल’ यानी ऊपरी हिस्से देखने को मिलते थे. तो वहीं, ‘स्वेलगेट 2’ में ये हिस्से बिल्कुल उसी तरह मौजूद मिले हैं, जैसा चित्रों में देखने को मिलता था. इसके साथ ही रेत और गाद की परतों ने इसे 600 सालों तक ऑक्सीजन से बचाकर रखा, जिससे इसकी लड़कियां, रस्सियां और यहां तक कि नाविकों के जूते और कंघियां भी सुरक्षित पाई गई हैं.

Darshna Deep

Recent Posts

‘दबाव नहीं डाला…’, DGCA ने VIP फ्लाइट के लिए जारी किया सख्त नियम, जानें क्या हुआ बदलाव?

DGCA VIP Flight New Rules 2026: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने जरूरी गाइडलाइंस शेयर की है,…

Last Updated: March 27, 2026 23:55:00 IST

थमने का नाम नहीं ले रहे ट्रंप-नेतन्याहू, ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर किया हमला; धुंआ-धुंआ हो गया इलाका

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर एक तरफ शांति वार्ता का…

Last Updated: March 27, 2026 23:43:56 IST

River Fact: कुदरत का करिश्मा या रहस्य? समुद्र तक पहुंचने से पहले ही लापता हो जाती है ये नदी

Luni River Rajasthan Facts: हम सभी जानते हैं कि इस धरती पर अनगिनत नदियां बहती…

Last Updated: March 27, 2026 23:22:26 IST

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में दिखे पीएम मोदी, सभी राज्यों के सीएम के साथ की मीटिंग; दिए ये निर्देश

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने सभी राज्यों…

Last Updated: March 27, 2026 23:11:01 IST

RCB vs SRH: कप्तानी में ईशान किशन का शानदार रिकॉर्ड, आंकड़े देख टेंशन में RCB, बेंगलुरु में काटेंगे बवाल!

Ishan Kishan Captaincy Record: ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी संभालने के लिए तैयार…

Last Updated: March 27, 2026 22:47:59 IST

IPL 2026 Commentators: डिविलियर्स-रैना की वापसी, आर अश्विन करेंगे डेब्यू, कॉमेंट्री पैनल का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Commentators: 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. इसकी शुरुआत…

Last Updated: March 27, 2026 21:53:39 IST