Russia Army Recruitment Warning: भारत ने अपने नागरिकों के लिए रूसी सेना में शामिल न होने की चेतावनी जारी की है. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि एजेंट और गैर-सरकारी संस्थाएं भारतीयों को रूस में नौकरी का लालच देकर भर्ती कर रही हैं.
Russia Army Recruitment Warning: रूस में भारतीय नागरिकों की रूसी सेना में भर्ती के मामले सामने आने के बीच भारत सरकार ने एक नई Advisory जारी की है. विदेश मंत्रालय यानी MEA ने भारतीय नागरिकों से रूस में नौकरी के अवसर तलाशते समय खास सावधानी बरतने की अपील की है. सरकार ने सलाह दी है कि लोग बिना पुष्टि वाले एजेंटों या व्यक्तियों के नौकरी के ऑफर पर भरोसा न करें. साथ ही, किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसकी पूरी जानकारी और सत्यता जरूर जांच लें.
विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि कुछ भारतीय नागरिक पैसे के लालच में ऐसे ऑफर की ओर आकर्षित होते हैं, और बाद में अपनी रिहाई के लिए सरकार से मदद मांगते हैं. एडवाइजरी में कहा गया, ‘हमें लगातार ऐसी खबरें मिल रही हैं कि भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती किया जा रहा है.’ इसमें इस बात पर ज़ोर दिया गया कि सरकार ने पिछले दो सालों में ऐसे कामों से जुड़े जोखिमों और खतरों के बारे में बार-बार चेतावनी दी है.
सरकार ने विदेश में नौकरी देने वाले अनजान या बिना पुष्टि किए गए लोगों पर भरोसा न करने की सलाह दी है. एडवाइजरी के अनुसार, ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां लोगों ने जान-बूझकर रूसी सेना में शामिल होने के मौके तलाशे, यह सोचकर कि वे बाद में भारत सरकार की मदद से अपनी रिहाई सुनिश्चित कर सकते हैं.
MEA ने कहा, ‘फिर से दोहराया जाता है कि यह एक खतरनाक रास्ता है; सरकार इसकी कड़ी निंदा करती है और ऐसा न करने की सलाह देती है.’ एडवाइजरी में उन भारतीयों के मामलों का भी जिक्र है जिन्होंने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ने, रूसी पासपोर्ट लेने और उसके बाद रूसी सेना में शामिल होने की कोशिश की. सरकार ने कहा, ‘ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां लोगों ने भारतीय नागरिकता स्वेच्छा से छोड़ने, रूसी पासपोर्ट लेने और रूसी सेना में भर्ती होने के संबंध में भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया है.’
सरकार ने चेतावनी दी कि कुछ लोगों ने भारतीय अधिकारियों से सलाह लिए बिना. अल्पकालिक वित्तीय लाभ के लालच में ऐसे कदम उठाए हैं. एडवाइजरी में आगे कहा गया कि ‘सलाह दी जाती है कि लोग ऐसे कामों की गंभीरता पर विचार करें और समझें कि वे खुद को जानलेवा जोखिमों में डाल रहे हैं.’ भारतीय नागरिकों से भी ऐसे कदम न उठाने का आग्रह किया गया. MEA ने कहा कि उसे जानकारी मिली है कि ‘रूसी सेना में सेवा करने के लिए गैर-सरकारी संस्थाओं, जिनमें स्वयंसेवी समूह भी शामिल हैं, द्वारा विदेशी नागरिकों की भर्ती की जा रही है.’
इसलिए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती एजेंटों, खासकर विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत न होने वाले एजेंटों से विदेश में नौकरी के ऑफर स्वीकार करने से पहले पूरी तरह से जांच-पड़ताल कर लें. यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब भारत, रूसी सेना में सेवा कर रहे भारतीयों के मुद्दे पर रूस के साथ लगातार राजनयिक बातचीत कर रहा है. एडवाइजरी में कहा गया है, ‘भारत सरकार रूसी सेना में सेवा कर रहे सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, भलाई और उनकी जल्द रिहाई के मामले में रूसी पक्ष के साथ लगातार संपर्क में है.’
ये भी पढ़ें: जान की बाजी लगाकर भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 180 यात्रियों की जान, तबुक एयरपोर्ट पर उतरा विमान
ICC ODI World Cup 2027 Schedule: 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें खेलेंगी.…
Eastern Peripheral Expressway Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया…
व्हाट्सएप पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं? अब चिंता छोड़िए! व्हाट्सएप ला रहा…
UP SI Recruitment 2025: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड द्वारा विज्ञापित…
Gautam Gambhir: रोहित शर्मा के शानदार शतक और शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम…
Gold Rate Today 1 October 2026: MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.06%…