Live TV
Search
Home > विदेश > Russia Army Recruitment Warning: रूस में जॉब का ऑफर या मौत का जाल? भारतीयों को लेकर MEA की सख्त एडवाइजरी, गलती से भी न करें ये काम

Russia Army Recruitment Warning: रूस में जॉब का ऑफर या मौत का जाल? भारतीयों को लेकर MEA की सख्त एडवाइजरी, गलती से भी न करें ये काम

Russia Army Recruitment Warning: भारत ने अपने नागरिकों के लिए रूसी सेना में शामिल न होने की चेतावनी जारी की है. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि एजेंट और गैर-सरकारी संस्थाएं भारतीयों को रूस में नौकरी का लालच देकर भर्ती कर रही हैं.

Written By:
Last Updated: October 1, 2026 11:20:22 IST

Mobile Ads 1x1

Russia Army Recruitment Warning: रूस में भारतीय नागरिकों की रूसी सेना में भर्ती के मामले सामने आने के बीच भारत सरकार ने एक नई Advisory जारी की है. विदेश मंत्रालय यानी MEA ने भारतीय नागरिकों से रूस में नौकरी के अवसर तलाशते समय खास सावधानी बरतने की अपील की है. सरकार ने सलाह दी है कि लोग बिना पुष्टि वाले एजेंटों या व्यक्तियों के नौकरी के ऑफर पर भरोसा न करें. साथ ही, किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसकी पूरी जानकारी और सत्यता जरूर जांच लें.

‘जोखिमों और खतरों के बारे में चेतावनी’

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि कुछ भारतीय नागरिक पैसे के लालच में ऐसे ऑफर की ओर आकर्षित होते हैं, और बाद में अपनी रिहाई के लिए सरकार से मदद मांगते हैं. एडवाइजरी में कहा गया, ‘हमें लगातार ऐसी खबरें मिल रही हैं कि भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती किया जा रहा है.’ इसमें इस बात पर ज़ोर दिया गया कि सरकार ने पिछले दो सालों में ऐसे कामों से जुड़े जोखिमों और खतरों के बारे में बार-बार चेतावनी दी है.

MEA ने भारतीय नागरिकों को चेताया

सरकार ने विदेश में नौकरी देने वाले अनजान या बिना पुष्टि किए गए लोगों पर भरोसा न करने की सलाह दी है. एडवाइजरी के अनुसार, ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां लोगों ने जान-बूझकर रूसी सेना में शामिल होने के मौके तलाशे, यह सोचकर कि वे बाद में भारत सरकार की मदद से अपनी रिहाई सुनिश्चित कर सकते हैं.

‘सरकार इसकी कड़ी निंदा करती है’

MEA ने कहा, ‘फिर से दोहराया जाता है कि यह एक खतरनाक रास्ता है; सरकार इसकी कड़ी निंदा करती है और ऐसा न करने की सलाह देती है.’ एडवाइजरी में उन भारतीयों के मामलों का भी जिक्र है जिन्होंने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ने, रूसी पासपोर्ट लेने और उसके बाद रूसी सेना में शामिल होने की कोशिश की. सरकार ने कहा, ‘ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां लोगों ने भारतीय नागरिकता स्वेच्छा से छोड़ने, रूसी पासपोर्ट लेने और रूसी सेना में भर्ती होने के संबंध में भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया है.’ 

रूस में नौकरी पाना हो सकता है जानलेवा 

सरकार ने चेतावनी दी कि कुछ लोगों ने भारतीय अधिकारियों से सलाह लिए बिना. अल्पकालिक वित्तीय लाभ के लालच में ऐसे कदम उठाए हैं. एडवाइजरी में आगे कहा गया कि ‘सलाह दी जाती है कि लोग ऐसे कामों की गंभीरता पर विचार करें और समझें कि वे खुद को जानलेवा जोखिमों में डाल रहे हैं.’ भारतीय नागरिकों से भी ऐसे कदम न उठाने का आग्रह किया गया.  MEA ने कहा कि उसे जानकारी मिली है कि ‘रूसी सेना में सेवा करने के लिए गैर-सरकारी संस्थाओं, जिनमें स्वयंसेवी समूह भी शामिल हैं, द्वारा विदेशी नागरिकों की भर्ती की जा रही है.’

ये भी पढ़ें:  कौन है भारतीय पायलट Smit Machchhar? नेतन्याहू से लेकर ट्रंप ने जिसकी बहादुरी को किया सलाम; चाकूओं से हमला फिर भी 180 लोगों की बचाई जान

ऑफर स्वीकार करने से पहले जांच-पड़ताल जरूरी 

इसलिए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती एजेंटों, खासकर विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत न होने वाले एजेंटों से विदेश में नौकरी के ऑफर स्वीकार करने से पहले पूरी तरह से जांच-पड़ताल कर लें. यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब भारत, रूसी सेना में सेवा कर रहे भारतीयों के मुद्दे पर रूस के साथ लगातार राजनयिक बातचीत कर रहा है. एडवाइजरी में कहा गया है, ‘भारत सरकार रूसी सेना में सेवा कर रहे सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, भलाई और उनकी जल्द रिहाई के मामले में रूसी पक्ष के साथ लगातार संपर्क में है.’

ये भी पढ़ें: जान की बाजी लगाकर भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 180 यात्रियों की जान, तबुक एयरपोर्ट पर उतरा विमान

MORE NEWS