Live TV
Search
Home > विदेश > Wasim Akram statement: इमरान खान को बहुत मिस करता हूं… वसीम अकरम ने बताई दिल की बात, बोले- सेहत से समझौता नहीं होना चाहिए

Wasim Akram statement: इमरान खान को बहुत मिस करता हूं… वसीम अकरम ने बताई दिल की बात, बोले- सेहत से समझौता नहीं होना चाहिए

Wasim Akram statement: पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पूर्व कप्तान इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वह करीब तीन साल से इमरान से बात नहीं कर पाए हैं और उन्हें बहुत मिस करते हैं. अकरम ने कहा कि इमरान के कानूनी मामले का फैसला अदालत करेगी, लेकिन उनकी सेहत का ध्यान रखा जाना जरूरी है. इससे पहले कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने भी इमरान की स्थिति को लेकर चिंता जताई है.

Written By:
Last Updated: September 8, 2026 23:47:01 IST

Mobile Ads 1x1

Wasim Akram statement: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपने पूर्व कप्तान और दोस्त इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की है. इमरान खान की मौजूदा स्थिति पर बढ़ती चर्चाओं के बीच अकरम ने कहा कि वह अपने पुराने दोस्त को बहुत याद करते हैं. उन्होंने साफ किया कि इमरान खान के खिलाफ कानूनी मामला अपनी जगह है, लेकिन उनकी सेहत के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए. द एथलेटिक को दिए इंटरव्यू में वसीम अकरम ने इमरान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते, क्रिकेट के दिनों की यादों और उनकी मौजूदा स्थिति पर खुलकर बात की.

तीन साल से इमरान से नहीं हुई बात

वसीम अकरम ने बताया कि इमरान खान उनके दोस्त हैं और उन्हें उनकी बहुत याद आती है. अकरम के मुताबिक, करीब तीन साल से उनकी इमरान खान से बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी दोनों के बीच लंबे समय तक संपर्क बना रहा. अकरम इमरान से मिलने जाते थे और उनके साथ समय बिताते थे. ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों में उनसे बात नहीं कर पाना उन्हें खलता है.

कानून अपना काम करेगा, लेकिन सेहत से समझौता नहीं

इमरान खान की राजनीति और कानूनी मामलों पर वसीम अकरम ने कोई पक्ष लेने से परहेज किया. उन्होंने कहा कि अदालत और कानून अपना काम करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य का मुद्दा अलग है. अकरम के मुताबिक, इमरान दोषी हों या नहीं, जेल में हों या बाहर, उनकी सेहत और बुनियादी स्वास्थ्य जरूरतों का ध्यान रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह यह बात किसी राजनीतिक पक्ष के तौर पर नहीं, बल्कि एक दोस्त के तौर पर कह रहे हैं. अकरम ने यह भी माना कि उन्हें इस समय इमरान की वास्तविक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी नहीं है. सरकार की ओर से उनकी तबीयत ठीक होने की बात कही जा रही है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने दोस्त को लेकर चिंतित हैं.

क्रिकेट जगत में भी उठ चुकी है आवाज

इमरान खान की सेहत को लेकर पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में भी चिंता जताई जा चुकी है. क्रिकेट कप्तानों के एक समूह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खुला पत्र लिखकर इमरान खान की बुनियादी गरिमा और जरूरतों का सम्मान करने की अपील की थी. पत्र में इमरान को उनके निजी डॉक्टर और परिवार के सदस्यों से मिलने की सुविधा दिए जाने की मांग भी शामिल थी. ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस ने भी इन चिंताओं का समर्थन किया था. वहीं वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इमरान को क्रिकेट का लीजेंड बताते हुए उनके साथ बुनियादी मानवीय व्यवहार किए जाने की बात कही थी.

जावेद मियांदाद से मोइन खान तक ने उठाई आवाज

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने भी इमरान खान की स्थिति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने भावुक अपील करते हुए इमरान की रिहाई की मांग की थी. मियांदाद ने सरकार और इमरान खान के बीच मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने की अपील की थी. इसके बाद मोइन खान और रमीज राजा समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी.

बेटों ने भी जताई थी पिता की जान को लेकर चिंता

इमरान खान की सेहत का मुद्दा इंग्लैंड पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के दौरान भी चर्चा में रहा था. लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान खान के दोनों बेटों सुलेमान और कासिम का इंटरव्यू प्रसारित किया गया था. दोनों ने जेल में अपने पिता की जिंदगी को लेकर चिंता जताई थी और उनकी सुरक्षा को लेकर अपनी फिक्र जाहिर की थी. इस इंटरव्यू को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कथित आपत्ति की खबरें भी सामने आई थीं. हालांकि, आखिरकार इंटरव्यू लंच ब्रेक के दौरान प्रसारित हुआ और पाकिस्तान की टीम तय कार्यक्रम के अनुसार मैदान पर उतरी. उस समय पाकिस्तान टीम के तत्कालीन कप्तान और कोच ने भी इस मामले की जानकारी होने से इनकार किया था.

इमरान ने अकरम के करियर में निभाई थी अहम भूमिका

वसीम अकरम और इमरान खान का रिश्ता सिर्फ क्रिकेट टीम के कप्तान और खिलाड़ी तक सीमित नहीं रहा. इमरान खान ने अकरम के करियर के शुरुआती दौर में उनकी काफी मदद की थी. अकरम ने अपने इंटरव्यू में पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वह इमरान से मिलने जाते थे और उनके साथ समय बिताते थे. यही वजह है कि मौजूदा हालात में वह अपने पुराने कप्तान और दोस्त को काफी याद करते हैं. वसीम अकरम का संदेश साफ था राजनीति और कानूनी प्रक्रिया अपनी जगह है, लेकिन इमरान खान की सेहत और मानवीय गरिमा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए.

MORE NEWS