Live TV
Search
Home > विदेश > दुनिया की 6 ऐसी जेलें, जहां खतरनाक कैदियों की भी कांप जाती थी रूह

दुनिया की 6 ऐसी जेलें, जहां खतरनाक कैदियों की भी कांप जाती थी रूह

Dangerous Prisons in World: आज हम आपको दुनिया की ऐसे खतरनाक जेलों के बारे में बताने वाले है, जहां खतरनाक कैदी भी जानें से कांपते थे.

Written By:
Published: October 11, 2025 19:16:38 IST
Last Updated: October 11, 2025 19:16:38 IST

Mobile Ads 1x1
World Most Dangerous Prisons: दुनिया भर में कई ऐसी जेलें हैं जहां अपराध करने के बाद कैदियों को इतनी कठोर सजा मिलती थी कि उनके लिए बाहर निकलना लगभग असंभव हो जाता था. कुछ जेलें इतनी कुख्यात थीं कि लोग उन्हें जेल नहीं, बल्कि नर्क मानते थे. इन जेलों में कैदियों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. आइए जानते हैं दुनिया की सबसे खतरनाक और भयानक जेलों के बारे में.

अलकतराज जेल, अमेरिका

अलकतराज अमेरिका की सबसे कुख्यात जेलों में से एक थी. यह जेल कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को तट से दूर अलकतराज द्वीप पर स्थित थी. यहां अमेरिका के सबसे खूंखार अपराधियों को रखा जाता था. जेल का रखरखाव अत्यंत कड़ा था. यहां के कठोर नियम और कठिन परिस्थितियों की वजह से साल 1963 में इसे बंद कर दिया गया. अलकतराज का नाम सुनते ही कैदियों की रूह कांप जाती थी, क्योंकि इस जेल से बचकर बाहर निकलना लगभग असंभव था.

 काला पानी जेल / सेल्यूलर जेल, भारत

भारत की सेल्यूलर जेल जिसे आम बोलचाल में काला पानी जेल कहा जाता है, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश हुकूमत द्वारा बनाई गई थी. यह जेल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित है. इसका निर्माण 1896 में शुरू हुआ और 1906 में पूरा हुआ था. कैदियों को समुद्र पार करने के कारण “काला पानी” कहा जाता था, क्योंकि माना जाता था कि यह अशुद्ध है और यहाँ से वापस लौटना नामुमकिन है. जेल में स्वतंत्रता सेनानियों को कड़ी मजदूरी और यातनाएं दी जाती थीं.

मुहांगा जेल, रवांडा

मुहांगा जेल अफ्रीकी देश रवांडा की सबसे कठोर जेलों में से एक थी. कैदियों को छोटी-छोटी कोठरियों में ठूंस दिया जाता था. वहां शारीरिक और मानसिक शोषण आम था. कठोर यातनाओं के कारण यह जेल दुनिया की सबसे भयानक जेलों में गिनी जाती थी.

 न्यू मैक्सिको जेल, अमेरिका

न्यू मैक्सिको की जेल अमेरिका के सांता फे के पास स्थित थी. जेल की परिस्थितियां अत्यंत हिंसक और कठोर थीं. साल 1980 में यहाँ एक बड़ा दंगा हुआ जिसमें 33 कैदियों की मौत हो गई और जेल को भारी नुकसान हुआ. कैदियों को अलग-थलग करके रखा जाता था जिससे वे आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाते थे.

सन क्वेंटिन जेल, अमेरिका

सन क्वेंटिन जेल कैलिफोर्निया में स्थित है और अमेरिका की सबसे पुराने और कुख्यात जेलों में से एक मानी जाती है. यहां सजा-ए-मौत के दोषियों को रखा जाता है. जेल में कैदियों के लिए सुरक्षा इतनी सख्त है कि उन्हें अक्सर एक कमरे में लंबे समय तक बंद रखा जाता है. मानसिक और शारीरिक दबाव के कारण इसे दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों में गिना जाता है.

MORE NEWS