<

सर्दियों में अश्वगंधा चाय पीने से शरीर में क्या होता है? स्ट्रेस, जोड़ों के दर्द और कमजोर इम्युनिटी पर इसका असर जानकर चौंक जाएंगे

Ashwagandha Tea Benefits: अगर आप भी सर्दियों में रोजाना अश्वगंधा चाय पीते हैं, तो इससे शरीर को अंदर से गर्माहट मिल सकती है. यह तनाव को कम करने, दिमाग को शांत रखने और ठंड के मौसम में होने वाली थकान से राहत देने में मदद करती है. सर्दियों में जोड़ों के दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में अश्वगंधा चाय सूजन कम कर दर्द में राहत दे सकती है.हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए,आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तृत जानकारी.

Ashwagandha Tea Benefits: आयुर्वेद में अश्वगंधा को एक शक्तिशाली औषधीय जड़ी-बूटी माना गया है. सदियों से इसका उपयोग शरीर को मजबूत बनाने, मानसिक तनाव कम करने और बीमारियों से बचाव के लिए किया जाता रहा है. आज के भागदौड़ भरे जीवन में जब तनाव, थकान और नींद की समस्या आम हो गई है, तब अश्वगंधा की चाय एक प्राकृतिक उपाय के रूप में काफी लोकप्रिय हो रही है.

अश्वगंधा को काढ़ा, पाउडर या चाय के रूप में लिया जा सकता है. इसकी चाय न केवल शरीर को ऊर्जा देती है, बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने और दिमाग को शांत रखने में भी मदद करती है. आइए जानते हैं कि अश्वगंधा की चाय क्या है, इसे कैसे तैयार करें और इसके नियमित सेवन से कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं.

अश्वगंधा क्या है?

अश्वगंधा एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे ‘इंडियन जिनसेंग’ भी कहा जाता है, यानी ऐसी औषधि जो शरीर को अंदर से ताकत देती है और उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करती है. यह तनाव कम करने, कमजोरी दूर करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक मानी जाती है.

अश्वगंधा की चाय बनाने का आसान तरीका

अश्वगंधा की चाय घर पर आसानी से तैयार की जा सकती है. इसके लिए एक बर्तन में एक गिलास पानी लें और उसे उबालें. पानी उबलने लगे तो उसमें 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर या 1–2 छोटे टुकड़े अश्वगंधा की जड़ के डाल दें.अब इसे धीमी आंच पर लगभग 8–10 मिनट तक उबलने दें. जब पानी थोड़ा कम हो जाए, तो गैस बंद कर दें और चाय को छान लें. स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद या नींबू मिलाया जा सकता है. इस चाय को दिन में 1 या 2 बार पीया जा सकता है.

अश्वगंधा चाय के फायदे

इम्युनिटी मजबूत करने में मददगार

अश्वगंधा की चाय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है. मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी-खांसी, वायरल और बुखार जैसी समस्याओं से बचाव के लिए इसका नियमित सेवन फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाती है.

तनाव और चिंता को करती है कम

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मानसिक तनाव एक बड़ी समस्या बन चुका है. अश्वगंधा में मौजूद तत्व शरीर में बढ़े हुए ‘कॉर्टिसॉल हार्मोन’ को संतुलित करने में मदद करते हैं. अश्वगंधा की चाय पीने से दिमाग को शांति मिलती है, बेचैनी कम होती है और धीरे-धीरे तनाव का स्तर घटने लगता है.

वजन कम करने में सहायक

अश्वगंधा की चाय पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करने में मदद करती है. बेहतर पाचन के कारण शरीर में जमा अतिरिक्त फैट कम होने लगता है. साथ ही, तनाव कम होने से बार-बार खाने की आदत पर भी नियंत्रण रहता है, जो वजन घटाने में सहायक हो सकता है.

कमजोरी और थकान दूर करने में असरदार

जो लोग जल्दी थक जाते हैं या हर समय कमजोरी महसूस करते हैं, उनके लिए अश्वगंधा बेहद लाभकारी मानी जाती है. यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है. नियमित सेवन से दिनभर शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है.

ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद

अश्वगंधा नसों को आराम देने और तनाव कम करने में सहायक होती है, जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है. हालांकि, जो लोग पहले से हाई बीपी की दवाइयां ले रहे हैं, उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए.

गठिया और जोड़ों के दर्द में राहत

अश्वगंधा में सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं. यह गठिया और जोड़ों के दर्द में राहत देने में सहायक हो सकती है. नियमित सेवन से जोड़ों की जकड़न कम होती है और चलने-फिरने में आसानी महसूस होती है.

अच्छी और गहरी नींद के लिए फायदेमंद

अगर आपको रात में नींद नहीं आती या बार-बार नींद टूटती है, तो अश्वगंधा की चाय मददगार साबित हो सकती है. यह दिमाग को शांत करती है और नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है, जिससे सुबह उठने पर शरीर तरोताजा महसूस करता है.

किन लोगों को यह चाय पीने से बचना चाहिए

अश्वगंधा को आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. अधिक सेवन करने पर पेट दर्द, गैस, उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कुछ लोगों में यह सुस्ती, अत्यधिक नींद या कमजोरी का कारण भी बन सकता है.गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को अश्वगंधा की चाय से दूरी बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि यह हार्मोनल संतुलन को प्रभावित कर सकती है. वहीं, जिन लोगों को थायराइड की समस्या है या कोई ऑटोइम्यून रोग जैसे रूमेटॉइड आर्थराइटिस, ल्यूपस आदि हैं, उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST