<

तेलंगाना में प्रेमी से शादी करने के लिए 6 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना  सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला.

Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना  सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला. यह घटना मेडचल-मलकाजगिरि जिले के अलवाल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में घटी. जहां कथित प्रेम-प्रसंग के कारण प्रेमी संग शादी करने की चाहत में अपनी ही मासूम बेटी की पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला.

तेलंगाना के इस घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन भी सकते में है. आरोपी रेखा ने 16 मई की रात को इस भयावह घटना को अंजाम दिया. शुरुआती जांच में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सारे सबूत इकट्ठे कर के मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी मां को हिरासत में लेकर आगे का कार्रवाई शुरू कर दी है.

दूसरी शादी बनी मासूम की हत्या का कारण

पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी रेखा (26) जिसके सम्बंध दूसरे आदमी के साथ थे, मासूम की हत्या का मुख्य कारण बना. गौरतलब है कि पति के साथ विवाद के कारण आरोपी का अपने पति से तलाक हो गया था. बाद में उसका दूसरे आदमी के साथ सम्बंध बन गया और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया.

प्रेमी के माता-पिता थे शादी के खिलाफ

जानकारी के अनुसार, लड़के के माता-पिता बच्ची की मौजूदगी के कारण इस रिश्ते के खिलाफ थे. इसके बाद, दंपती ने कथित तौर पर बच्ची की हत्या का षड्यंत्र रचा और मौका दैखकर मासूस को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला.

रिश्तो को किया तार-तार

कलयुगी मां ने मां-बेटी के रिश्ते को ताक पर रखकर एक मासूम की हत्या कर दी, जिसमें मासूम का कोई दोष न था. सिर्फ अपनी अय्याशी और खुशी के कारण 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या न सिर्फ समाज की विकृत मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि समाज में फैली बुराई को भी दिखाता है. इस तरह की घटना को किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता. फिलहाल पुलिस ने आरोपी रेखा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Team Indianews

Share
Published by
Team Indianews

Recent Posts

गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए केला और आम सही या नहीं, ये सावधानियां बरतनी जरूरी?

डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…

Last Updated: May 20, 2026 18:02:57 IST

Modi Government 12 Years : मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों का जश्न मनाएगी भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिए निर्देश

Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…

Last Updated: May 20, 2026 18:01:48 IST

बिहार में मोबाइल टावर से लटका मिला युवक का शव, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…

Last Updated: May 20, 2026 17:27:26 IST

बिहार के सुपौल में युवती की नृशंस हत्या से मचा हड़कंप, घर से कुछ दूर सरकारी स्कूल में मिला शव

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…

Last Updated: May 20, 2026 17:39:10 IST

RR vs LSG: ‘लंबे समय तक खेला तो…’, POTM जीतने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया आगे का प्लान

Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…

Last Updated: May 20, 2026 13:23:46 IST

Funny Jokes: मैं रोज पूजा करती हूं, काश श्रीकृष्ण के दर्शन हो जाएं? पत्नी के कहने पर फिर पति ने जो कहा…

Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…

Last Updated: May 20, 2026 11:46:50 IST