<

झील-सी गहरी आंखें चुरा लेंगी किसी का भी दिल, अगर नहीं होगी यह गंभीर समस्या, नोट करें खास वजह और बचाव

Dark Circle Removal Tips: आंखें शरीर की सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं. इनके बिना जीवन की कल्पना अधूरी है. इसीलिए कहा जाता है कि आंखें सेहत का आइना होती हैं. हेल्थ में गड़बड़ी या लाइफस्टाइल से जुड़ी किसी भी समस्या का असर सबसे पहले आंखों पर स्वेलिंग या डार्क सर्कल (Dark Circles) के रूप में दिखाई देता है. अब सवाल है कि आखिर डार्क सर्कल होते क्यों हैं? डार्क सर्कल दूर करने के उपाय क्या हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-

Dark Circle Removal Tips: आंखें शरीर की सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं. इनके बिना जीवन की कल्पना अधूरी है. यही तो हैं जो किसी को भी अपना दीवाना बना लें. लेकिन, कई बार कभी उम्र बढ़ने, वर्क प्रेशर, बीमारी या गलत डायट (Wrong Diet) के चलते, आंखों की खूबसूरती पर हमेशा कोई न कोई ग्रहण हावी रहता है. डार्क सर्कल ऐसी ही परेशानियों में से एक है. दरअसल, जब भी शरीर में कोई परेशानी होती है तो सबसे ज्यादा और सबसे पहले असर आंखों पर दिखाई देता है. इसीलिए कहा जाता है कि आंखें सेहत का आइना होती हैं. हेल्थ में गड़बड़ी या लाइफस्टाइल से जुड़ी किसी भी समस्या का असर सबसे पहले आंखों पर स्वेलिंग या डार्क सर्कल (Dark Circles) के रूप में दिखाई देता है. अब सवाल है कि आखिर डार्क सर्कल होते क्यों हैं? डार्क सर्कल दूर करने के उपाय क्या हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-

डार्क सर्कल क्यों होते हैं?

अगर देखा जाए तो आंखों के डार्क सर्कल एक गंभीर परेशानी है. यह किसी भी इंसान की पर्सनॉलिटी पर ग्रहण लगा सकता है. बता दें कि, डार्क सर्कल होने की कई अलग वजह हो सकती हैं और इस समस्या का संपूर्ण समाधान भी इन कारणों को दूर करके ही किया जा सकता है. इसलिए आपको सबसे पहले ये देखने की जरूरत है कि आपकी डेली लाइफ में ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जो काले घेरे की समस्या को बढ़ा रही हैं.

डार्क सर्कल होने के प्रमुख कारण

  • 7-8 घंटे की नींद पूरी न होना
  • लैपटॉप, टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल इत्यादि पर अधिक समय बिताना.
  • डायट में पोषण की कमी होना
  • बहुत अधिक तनाव में रहना
  • किसी गंभीर रोग के कारण
  • हीमोग्लोबिन की कमी के कारण
  • स्किन केयर में सही प्रॉडक्ट्स का चुनाव ना करने के कारण.

डार्क सर्कल दूर करने के उपाय?

  • हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें.
  • दिन में 10 से 12 गिलास पानी जरूर पिएं.
  • यदि मेकअप का उपयोग करते हैं तो रात को सोने से पहले इसे सही से साफ करें.
  • मेकअप क्लीन के लिए पहले क्लिंजर का उपयोग करें, सीधे फेसवॉश करने से बचें.
  • रात को सोने से पहले रेटिनॉइड ( Retinoid) यानी विटामिन-ए (Vitamin-A) युक्त क्रीम जरूर लगाएं.
  • एक बार सुबह और एक बार शाम को फेसवॉश के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
  • पफी आइज (सुबह सोकर उठने पर आंखों में सूजन होना) होने पर आइस क्यूब्स को 3 से 5 मिनट रगड़ें
Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Joke of the Day: पत्नी को चुप कराने की दवा दे दीजिए, फिर केमिस्ट ने कही ऐसी बात, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Joke of the Day: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 13, 2026 22:06:53 IST

साहब शादी में सिलेंडर चाहिए… शिकायत सुनते ही भड़क गए SDM; फरियादी को पहुंचा दिया हवालात

Barabanki Gas Cylinder Issue: बाराबंकी में एक आदमी अपनी भतीजी की शादी के लिए SDM…

Last Updated: May 13, 2026 21:32:56 IST

Snake Dream Meaning: अगर सपने में बार-बार सांप काटे तो हो जाएं सावधान! स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं गंभीर संकेत

Snake Dream Meaning: सपनों की दुनिया हमेशा से लोगों के लिए रहस्य से भरी रही…

Last Updated: May 13, 2026 19:56:04 IST

आरएसएस की वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्रा बंसल का निधन, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर

Indra Bansal: रविवार शाम ताजगंज विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां…

Last Updated: May 13, 2026 19:14:49 IST

बांग्लादेश से हार के बाद बौखलाए पाकिस्तानी, कप्तान बदलने की तैयारी, शान मसूद को हटाने की प्लानिंग

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान टीम की कप्तानी में बदलाव…

Last Updated: May 13, 2026 19:04:17 IST