Bengaluru Metro Viral Video: बेंगलुरु मेट्रो में महिला की प्यारी वीडियो वायरल. तस्वीर लेने के लिए बोली और दे दिया कंगन.
Bengaluru Metro Viral Video
Bengaluru Metro Viral Video: बेंगलुरु मेट्रो की एक प्यारी वीडियों बहुत तेजी से वायरल हो रही है, जहां एक महिला ने सबका दिल जीत लिया है. यदि हम मेट्रो की बात करें तो यह भागदौड़ भरी जिंदगी को आसान बनाने के लिए है, जहां भीड़-भाड़, बीजी लोग, अपने काम की तरफ बढ़ते हैं, इसके लिए जाना जाता है मैट्रो का सफर. लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिला. एक महिला ने अपन यह साबित कर दिया कि रोज भागदौड़ के बीच भी इंसानियत और दयालुत की झलक देखने को मिल सकती है.
एक महिला मेट्रो में किसी काम से सफर कर रही थी, तभी उन्होंने एक पास बैठी लड़की की कलाई पर खूबसूरत सोने की चूड़ी देखी. महिला को वह चूड़ी अच्छी लगी, इसके बाद महिला ने लड़की से पूछा, क्या मैं सुनार को दिखाने के लिए इसकी फोटो ले सकती हूं.
लेकिन पास बैठी लड़की ने न सिर्फ अपनी चूड़ी की तस्वीर लेने से इनकार किया बल्कि अपने हाव-भाव से महिला को भी चौंका दिया. लड़की ने चूड़ी उतार कर महिला को देते हुए कहा कि इससे सुनार को डिजाइन के बारे में में अच्छे से समझने में मदद मिलेगी. इस अचानक मिले भरोसे और व्यवहार ने महिल को सोचने पर मजबूर कर दिया.
चूड़ी देने बाद लड़की मुस्कुराते हुए कहती है कि यह असली सोने की नहीं है, बल्की यह आर्टिफीशियल गोल्ड की बनी हुई है. महिला और ज्यादा भाउक हो गई क्यों कि किसी अजनवी का इतना ज्यादा भरोसा उसे बहुत खास लगा.
इस छोटे लेकिन यादगार पल से प्रेरित होकर, महिला ने मेट्रो यात्रा के दौरान अनुभव की गई गर्मजोशी और मानवता को याद रखने के लिए चूड़ी को अपने पास रखने का फैसला किया.
बाद में महिला ने X पर अपना पूरा अनुभव साझा किया. उसने बताया की उसने लड़की के चूड़ी की तारीफ की, तस्वीर लेने के लिए कहा और उसके बदले में उसे पूरी चूड़ी मिल गई है. महिला ने यह भी बताया की उस समय वह बहुत भावुक हो गई थी.
आप Red Magic 11S Pro vs Oppo K15 Pro Plus में से कोई एक स्मार्टफोन…
Silver Rate Today 20 May 2026: चांदी के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…
Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…
डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…
Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…
Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…