<

Onion Storage Tips: जल्दी सड़ जाते हैं प्याज, तो घर में ऐसे रखें.. किसानों ने दी टिप्स

Onion Storage Tips| Pyaaz Store Karne Ka Tareeka: प्याज को उगाने के बाद उनका ख्याल रखना काफी जरूरी होता है. अगर उन्हें सही तरीके से न रखा जाए तो वो खराब हो जाते हैं. आइए जानते हैं प्याज को रखने का तरीका-

Onion Storage Tips: किसान लोगों की जिंदगी काफी टफ होती है, कड़ी धूप में खेती करते हैं और अपनी मेहनत का इंतजार करते हैं. जब किसान लोग प्याज उगाते है और फिर जब उसकी उगाई होती है तो सबसे कठिन हो जाता है, कि वो खराब न हो जाए. प्याज को रखने का तरीका पता होना चाहिए. खासकर ग्रामीण इलाकों में, जहां कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं होती, वहां नमी, बारिश और गलत तरीके से रखने के वजह से प्याज जल्दी सड़ जाता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ देसी उपाय अपनाकर बिना ज्यादा खर्च के प्याज को महीनों तक सेफ रखा जा सकता है.

प्याज की खेती जितनी आसान लगती है, उसको संभाल के रखना उतना ही चैलेंजिंग होता है. कटाई के बाद थोड़ी सी लापरवाही भी पूरी फसल को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए शुरुआत से ही सही तकनीक अपनाना बेहद जरूरी है, ताकि प्याज लंबे समय तक खराब न हो.

सही से सुखाना चाहिए

प्याज को सही रखने के लिए सबसे जरूरी है उसकी नमी पूरी तरह खत्म करना. ताजा निकाली गई प्याज को 3–4 दिनों तक तेज धूप में फैलाकर सुखाना चाहिए. इससे अंदर की नमी निकल जाती है और सड़ने की संभावना काफी कम हो जाती है.

सही जगह चुने

भंडारण के लिए ऐसी जगह चुनें जहां सही से धूप न आती हो, लेकिन हवा का अच्छा आवागमन बना रहे. हवादार और सूखी जगह प्याज को लंबे समय तक सेफ रखने में मदद करती है.

बांस के रैक से करें देसी स्टोरेज

गांवों में आसानी से उपलब्ध बांस की मदद से जमीन से थोड़ा ऊंचा रैक तैयार किया जा सकता है. इस रैक पर प्याज रखने से वो जमीन के संपर्क में नहीं आता और चारों तरफ से हवा मिलती रहती है, जिससे नमी जमा नहीं होती.

गुच्छियां बनाकर टांगने का तरीका

एक और सही तरीका है प्याज की गुच्छियां बनाकर रस्सी से टांग देना. इससे हवा चारों तरफ से पहुंचती है और प्याज जल्दी खराब नहीं होता. साथ ही, ये तरीका जगह बचाने के साथ चूहों और कीड़ों मेंसे भी कुछ हद तक सुरक्षा देता है.

कम खर्च में ज्यादा फायदा

अगर किसान थोड़ी सावधानी और पारंपरिक ज्ञान का उपयोग करें, तो बिना कोल्ड स्टोरेज के भी प्याज को लंबे समय तक सेफ रखा जा सकता है. सही तरीके से सुखाना, हवादार जगह चुनना और जमीन से ऊपर स्टोर करना ये छोटे-छोटे कदम बड़े नुकसान से बचा सकते हैं.

Sanskriti jaipuria

Share
Published by
Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Joke of the Day: पत्नी को चुप कराने की दवा दे दीजिए, फिर केमिस्ट ने कही ऐसी बात, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Joke of the Day: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 13, 2026 22:06:53 IST

साहब शादी में सिलेंडर चाहिए… शिकायत सुनते ही भड़क गए SDM; फरियादी को पहुंचा दिया हवालात

Barabanki Gas Cylinder Issue: बाराबंकी में एक आदमी अपनी भतीजी की शादी के लिए SDM…

Last Updated: May 13, 2026 21:32:56 IST

Snake Dream Meaning: अगर सपने में बार-बार सांप काटे तो हो जाएं सावधान! स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं गंभीर संकेत

Snake Dream Meaning: सपनों की दुनिया हमेशा से लोगों के लिए रहस्य से भरी रही…

Last Updated: May 13, 2026 19:56:04 IST

आरएसएस की वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्रा बंसल का निधन, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर

Indra Bansal: रविवार शाम ताजगंज विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां…

Last Updated: May 13, 2026 19:14:49 IST

बांग्लादेश से हार के बाद बौखलाए पाकिस्तानी, कप्तान बदलने की तैयारी, शान मसूद को हटाने की प्लानिंग

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान टीम की कप्तानी में बदलाव…

Last Updated: May 13, 2026 19:04:17 IST