<

घर की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाते, हवा को भी साफ रखते हैं ये इंडोर पौधे

Indoor Plant: इंडोर पौधे लगाने से सांस लेने में मदद मिलती है, ऑक्सीजन बढ़ता है, दमा और एलर्जी के मरीजों को आराम पहुचता है. देखें, टॉप-10 इंडोर पौधे

Indoor Plant: इनडोर प्लांट (घर के अंदर लगाए जाने वाले पौधे) सिर्फ सजावटी नहीं होते हैं, बल्कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी होते हैं। इनडोर पौधे हानिकारक गैसें (CO₂, फॉर्मल्डिहाइड) कम करते हैं और हवा ज्यादा शुद्ध बनती है. इससे सांस लेने में मदद मिलती है, ऑक्सीजन बढ़ता है, दमा और एलर्जी के मरीजों को आराम पहुचता है. यह पौधे ड्राई एयर से स्किन, आँख और गले की जलन को कम करते हैं और हवा में नमी बनाए रखते हैं. आइए जानते हैं, ऐसे टॉप-10 पौधे जो आपके घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ घर के हवा को भी साफ रखते हैं.

टॉप-10 नेचुरल एयर प्यूरीफायर पौधे

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

 यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन प्रदान करता है और फॉर्मल्डिहाइड, बेंजीन जैसे प्रदूषकों को कम करता है.
स्नेक प्लांट कम रोशनी में भी पनपता है.

एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा अपने आस-पास के हवा को साफ करता है और जेल त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है. एलोवेरा धूप वाली जगह में अच्छा रहता है.

मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट कार्बन मोनोऑक्साइड को कम करता है. यह लगाने में आसान होता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है.

एरेका पाम (Areca Palm)

एरेका पाम पौधे कमरे की नमी बनाए रखते हैं. इससे टॉक्सिन्स हटाने में मदद मिलती है. यह बड़े कमरे के लिए बढ़िया रहता है.

स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

स्पाइडर प्लांड एक लोकप्रिय और कम देखभाल वाला इनडोर पौधा है, जो घर की हवा साफ रखने में मदद करता है. यह फॉर्मल्डिहाइड, कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे प्रदूषक कम करता है.

पीस लिली (Peace Lily)

पीस लिली घर में मौजूद फंगल स्पोर्स और विषैली गैसें को कम करता है. इसके फूलों की सुंदरता आपके घर के सुंदरता को भी बढ़ाती है. लेकिन इसे पालतू जानवरों से दूर रखना पड़ सकता है.

तुलसी (Holy Basil)

आपके घर में मौजूद तूलसी का पौधा बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मददगार साबित होता है. यह घर के हवा को शुद्ध करती है और औषधीय गुणों से भरपूर होती है.

बांस पाम (Bamboo Palm)

बांस पाम नाम का पौध बेंजीन और ट्राइक्लोरोएथिलीन को कम करता है और ऑफिस के लिए अच्छा माना जाता है.

गेरबेरा (Gerbera Daisy)

यह इनडोर पौधा रात में ऑक्सीजन छोड़ता है और बेडरूप के लिए बहुत अच्छा माना जाता है.

रबर प्लांट (Rubber Plant)

रबर प्लांट एक लोकप्रिय इनडोर प्लांट है, जो दिखने में सुंदर होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. यह कार्बन डाइऑक्साइड और कुछ टॉक्सिन्स कम करता है और घर की हवा फ्रेश बनती है साथ ही धूल को सोखने में भी मदद करता है.

Share
Published by

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST