<

सुर्खियों में जौनपुर का अनोखा वेडिंग कार्ड, जहां मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिंदू सरनेम ‘दूबे’

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले (Jaunpur District) से हैरान करने वाला मामला (Shocking Case) सामने आया है. जहां, एक वेडिंग कार्ड (Wedding Card) इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है.

Jaunpur Viral Wedding Card: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वेडिंग कार्ड जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. जानकारी के अनुसार, इस कार्ड की खासियत यह है कि एक मुस्लिम परिवार ने सिर्फ अपने नाम के साथ हिंदू सरनेम ‘दूबे’ का इस्तेमाल किया है, बल्कि शादी के निमंत्रण को भी ‘बहुभोज’ (‘Banquet’) का नाम दिया है. आखिर क्या है यह पूरा अनोखा मामला जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.

‘दूबे’ सरनेम अपनाने की क्या है वजह?

शादी का कार्ड भेजने वाले परिवार के मुखिया, नौशाद अहमद दूबे, ने इस अनोखे कदम के पीछे की कहानी बताई है. जिसपर उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उनके पूर्वज लाल बहादुर दूबे थे. नौशाद अहमद दूबे का तर्क है कि उनके पूर्वजों ने भले ही धर्म परिवर्तन किया हो, लेकिन उन्होंने अपनी जाति कभी नहीं बदली थी. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि  “जाति तो बदली नहीं जा सकती है, जो चीज बदली नहीं जा सकती, उसे हम लोग जबरन क्यों बदलेंगे?”

इस टाइटल में ‘अपनापन’ करते हैं महसूस

नौशाद अहमद दूबे के मुताबिक, उन्हें इस टाइटल में ‘अपनापन’ बेहद ही महसूस होता है. भले ही उनके पूर्वजों ने किस परिस्थिति में धर्म परिवर्तन किया हो. फिलहाल, उनका यह कदम दर्शाता है कि परिवार अपनी मूल पहचान और जड़ों से जुड़ा रहना ही सबसे ज्यादा महत्वूपर्ण मानता है.

निमंत्रण और राजनीतिक हस्तियों का नाम

यह शादी जौनपुर में हुई, जिसमें लगभग 2 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया था. इसके अलावा परिवार ने इस अनोखी शादी में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शादी का कार्ड भेजा है. लेकिन, उनकी तरफ से शादी में शामिल होने का किसी भी तरह की कोई पुष्टि सामने नहीं आई है. 

यह मामला सामाजिक सद्भाव और जड़ों से जुड़ाव का एक अनूठा उदाहरण बन गया है, जो धर्म और जाति की पारंपरिक सीमाओं को चुनौती देता है.

Darshna Deep

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST