Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता दें कि, आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये शानदार सफर…
इन जोक्स को पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके
ग्राहक: वेटर, इस सूप में मक्खी क्या कर रही है?
वेटर: सर, ध्यान से देखिए, वो बैकस्ट्रोक (Backstroke) सीख रही है, तैरना तो उसे पहले से आता है!
पत्नी: अजी सुनते हो, आज मैंने आपके लिए एक बहुत ही खास डिश बनाई है।
पति (खुश होकर): वाह! क्या नाम है उसका?
पत्नी: ‘आलू की सूखी सब्जी’, पानी डालना भूल गई थी!
पप्पू: भाई, शेयर मार्केट में पैसा लगाना कैसा रहेगा?
संजू: बिल्कुल वैसा ही है, जैसे पत्नी को शॉपिंग के लिए क्रेडिट कार्ड देना
कब क्या उड़ जाए, कुछ पता नहीं चलता!
टीचर: अगर तुम्हारे पास 10 केले हैं और तुमने 4 केले राजू को दे दिए, तो क्या बचेगा?
संजू: सर, राजू से मेरी पक्की दुश्मनी!
बॉस: तुम हमेशा काम के वक्त सोते क्यों रहते हो?
कर्मचारी: सर, आपकी कंपनी का स्लोगन ही तो है
‘पूरे जोश के साथ सपने सच करें’, तो मैं सपने देख रहा हूं!
डॉक्टर: तुम्हारी सेहत के लिए शराब जहर है।
शराबी: डॉक्टर साहब, जहर को जहर ही काटता है
इसलिए मैं रोज शाम को थोड़ा सा ‘एंटीडोट’ ले लेता हूं!
पति: आज संडे है, चलो कहीं दूर घूमने चलते हैं।
पत्नी: कहां?
पति: तुम ड्राइंग रूम से किचन तक जाओ,
और मैं बेडरूम से बालकनी तक आता हूं, रास्ते में मिलेंगे!
पिता: पप्पू, तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा?
पप्पू: पापा, हेडमास्टर साहब ने कहा है कि मैं अगले साल भी इसी क्लास में रहकर स्कूल की शोभा बढ़ाऊंगा!
पुलिस: तुमने इस घर में चोरी क्यों की?
चोर: सर, घर के बाहर लिखा था ‘वेलकम’ (Welcome), मुझे लगा बुला रहे हैं!
पत्नी: अगर मैं मर गई, तो तुम क्या करोगे?
पति: मैं तो पागल हो जाऊंगा।
पत्नी: दूसरी शादी तो नहीं करोगे?
पति: अरे जब पागल हो ही जाऊंगा, तो कुछ भी कर सकता हूं!