गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने और उसे हाइड्रेट रखने के लिए लौकी का सलाद बहुत फायदेमंद होता है. इसमें 90 फीसदी पानी और भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो वजन कम करने में मदद करता है.
लौकी का सलाद
Lauki Salad Recipe: गर्मियों के मौसम में अक्सर सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है. इनमें से ही एक है लौकी. लौकी देखकर अक्सर ही बच्चे मुंह बना लेते हैं. हालांकि ये सब्जी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है. ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. ये गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखती है और साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती है. लौकी की सब्जी की बजाय अगर आप लौकी का सलाद खाते हैं, तो वो शरीर के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होती है. इसे बनाना आसान है और इसका स्वाद काफी अच्छा होता है.
बता दें कि लौकी में लगभग 90 फीसदी पानी होता है, जो बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाता है. लौकी में फाइबर, विटामिन C, आयरन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. लौकी पेट को हल्का और शरीर को फ्रेश रखने में मदद करती है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो लौकी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन होती है. लौकी का सलाद सब्जी से भी ज्यादा फायदेमंद होता है.
लौकी का सलाद बनाने के लिए आपको 1 कप कद्दूकस की गई लौकी लेनी है. साथ ही आधा कप दही, 1 छोटा बारीक कटा हुआ खीरा और 1 छोटा टमाटर लेना है. इसके अलावा आपको 1 चम्मच भुना जीरा, आधा चम्मच काला नमक, 1 चम्मच नींबू का रस, कटी हुई हरी धनिया और 1 चम्मच अनार के दाने लेने हैं.
Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…
Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…
सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…
Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…
Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…
Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…