Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > Lauki Salad: वजन कम करने में मदद करती है लौकी, ऐसे बनाएं स्वादिष्ट सलाद

Lauki Salad: वजन कम करने में मदद करती है लौकी, ऐसे बनाएं स्वादिष्ट सलाद

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने और उसे हाइड्रेट रखने के लिए लौकी का सलाद बहुत फायदेमंद होता है. इसमें 90 फीसदी पानी और भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो वजन कम करने में मदद करता है.

Written By:
Last Updated: May 8, 2026 18:49:57 IST

Mobile Ads 1x1

Lauki Salad Recipe: गर्मियों के मौसम में अक्सर सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है. इनमें से ही एक है लौकी. लौकी देखकर अक्सर ही बच्चे मुंह बना लेते हैं. हालांकि ये सब्जी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है. ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. ये गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखती है और साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती है. लौकी की सब्जी की बजाय अगर आप लौकी का सलाद खाते हैं, तो वो शरीर के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होती है. इसे बनाना आसान है और इसका स्वाद काफी अच्छा होता है.

गर्मियों में लौकी के फायदे

बता दें कि लौकी में लगभग 90 फीसदी पानी होता है, जो बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाता है. लौकी में फाइबर, विटामिन C, आयरन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. लौकी पेट को हल्का और शरीर को फ्रेश रखने में मदद करती है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो लौकी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन होती है. लौकी का सलाद सब्जी से भी ज्यादा फायदेमंद होता है.

लौकी का सलाद बनाने के लिए जरूरी सामान

लौकी का सलाद बनाने के लिए आपको 1 कप कद्दूकस की गई लौकी लेनी है. साथ ही आधा कप दही, 1 छोटा बारीक कटा हुआ खीरा और 1 छोटा टमाटर लेना है. इसके अलावा आपको 1 चम्मच भुना जीरा, आधा चम्मच काला नमक, 1 चम्मच नींबू का रस, कटी हुई हरी धनिया और 1 चम्मच अनार के दाने लेने हैं.

कैसे बनाएं लौकी का सलाद?

  • लौकी का सलाद बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को कद्दूकस कर लें.
  • इसके बाद इसे हल्का उबाल लें.
  • अब इसका पानी निचोड़कर लौकी को ठंडा होने के लिए रख दें.
  • अब इसमें दही, खीरा, टमाटर, जीरा, नमक और नींबू का रस मिला लें.
  • अब इसे परोसते समय इसके ऊपर अनार और हरा धनिया डालकर गार्निश कर दें.

MORE NEWS