Lemon Peel benefits for Skin: अक्सर घरों में नींबू का इस्तेमाल करने के बाद उसके छिलकों को फेंक दिया जाता है. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो आप अपना काफी नुकसान कर रहे हैं. आप इससे अपने चेहरे की रंगत को बदल सकते हैं. नींबू के छिलकों में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं. इतना ही नहीं इसमें नेचुरल एसेंशियल ऑयल्स, साइट्रिक एसिड और क्लींजिंग गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा को अंदर से साफ करता है और घर के कामों में भी मदद करता है.
नींबू के छिलकों में पाए जाते हैं ये गुण
बता दें कि नींबू के छिलकों में विटामिन C और विटामिन A भरपूर मात्रा में पाई जाती है. ये त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ये आपकी स्किन को दुरुस्त रखने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है. नींबू के छिलकों में पेक्टिन भी होता है, जो खाना पचाने में मदद करता है. इसके अलावा नींबू के छिलकों में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है. ये बीमारियों से लड़ने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है.
दिल के लिए फायदेमंद
नींबू के छिलकों में पोटैशियम पाया जाता है, जो दिल के लिए फायदेमंद है. इसमें लिमोनीन पाया जाता है, जो बीमारियों से लड़ने का एक नैचुरल तरीका है. आप नींबू के छिलकों से स्किन केयर और घर की सफाई भी कर सकते हैं. हालांकि आज हम आपको इससे होने वाले स्किन केयर के बारे में बताएंगे.
स्किन पर कैसे करें इस्तेमाल?
नींबू के छिलकों में भी विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल एसिड पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं. इससे स्किनकेयर करने के लिए आपको नींबू के बचे छिलकों को धूप में सुखाना है. इसके बाद उसे पीसकर पाउडर बनाना है. अब इसमें दही, शहद और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल करना है. इसके अलावा अगर आप नींबू के छिलकरे पर थोड़ा नमक और चीनी डालकर कोहनी या घुटनों के डार्क रंग से छुटकारा मिलता है.