Love Month: वैसे तो किसी से प्यार कोई दिन, महीना या साल देखकर नहीं किया जाता है. लेकिन दिसंबर एक ऐसा महीना है जब लोग ज्यादा रोमांटिक होते हैं. इस महीने में कपल्स का मूड ज्यादा आशिकाना और खुशनुमा रहता है. जो दो दिलों को एक दूसरे के करीब लाने का काम करता है. अब सवाल है कि आखिर, दिसंबर में कपल्स रोमांटिक क्यों हो जाते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-
इस महीने सबसे ज्यादा रोमांटिक होते हैं कपल्स, जानिए वजह. (Canva)
Love Month: प्यार दो दिलों का सबसे अनूठा मिलन होता है. कब किसको किससे प्यार हो जाए कहा नहीं जा सकता है. लेकिन, फिर भी कहा जाता है कि साल का एक ऐसा महीना है जिसमें कपल्स एक-दूसरे पर सबसे ज्यादा प्यार लुटाते हैं. जी हां, इस महीने का नाम है दिसंबर. वैसे तो किसी से प्यार कोई दिन, महीना या साल देखकर नहीं किया जाता है. लेकिन दिसंबर एक ऐसा महीना है जब लोग ज्यादा रोमांटिक होते हैं. इस महीने में कपल्स का मूड ज्यादा आशिकाना और खुशनुमा रहता है. जो दो दिलों को एक दूसरे के करीब लाने का काम करता है. सर्दियों का ये मौसम फेस्टिव सीजन के चलते और भी रोमांटिक हो जाता है. यही वो माह होता है जिसमें हवा में प्यार ही प्यार तैर रहा होता है. इसी लिए दिसंबर को प्यार का महीना भी माना जाता है. ऐसे में इस महीने अपने पार्टनर के साथ स्पर्श इस महीने को यादगार बना देता है. अब सवाल है कि आखिर, दिसंबर में कपल्स रोमांटिक क्यों हो जाते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-
फिजाओं में घुला होता प्यार: टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, साल का आखिरी महीना दिसंबर आश्चर्यों, सुकून और प्यार भरा होता है. इसे प्यार का महीना इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि क्रिसमस और न्यू ईयर बहुत करीब होते हैं. लोग साल भर में हुई गलत फहमियों को दूर कर के एक दूसरे के करीब आ जाते हैं. हवा में प्यार तैर रहा होता है. नए साल की खुशी में लोग एक दूसरे से नए-नए वादे करते हैं. जो उनके प्यार को ज्यादा गहरा करता है.
हार्मोंस में होता है बदलाव: माना जाता है कि सर्दी के मौसम में लड़का और लड़की दोनों के शरीर में हार्मोंस का परिवर्तन होता है. इसलिए अगर लड़का-लड़की एक दूसरे को पसंद करते हैं तो वो दिसंबर के महीने में एक दूसरे के ज्यादा करीब आ जाते हैं.
ट्रिप पर जाने का मौसम: नए साल के जश्न के लिए ज्यादातर लोग अपने देश या शहर से दूर वेकेशन पर जाते हैं, पार्टी करते हैं. हवाओं में एक अलग ही खुशी का माहौल होता है. क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर खूबसूरत वादियों में कपल्स एक दूसरे की तरफ ज्यादा आकर्षित और रोमंटिक महसूस करते हैं. जिससे उनका प्यार और गहरा हो जाता है.
चॉकलेट और केक का महीना: सर्दी के मौसम में हम ज्यादातर ऐसी चीजों का सेवन करते हैं. जो हमें गर्माहट का एहसास कराती हैं. जिनमें सबसे पसंदीदा चीज है चॉकलेट. बिना चॉकलेट के क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न पूरा ही नहीं होता है. इन सभी चीजों के खाने का सीधा असर हमारे स्वभाव पर पड़ता है. ये हमारे मूड को रोमांटिक बनाने का काम करते हैं.
इंटीमेट होने का भी करता मन: दिसंबर की सर्द हवाएं और ठंडा मौसम कपल्स के मूड को ज्यादा ही रोमांटिक बना देता है. बता दें कि, दिसंबर में ठंड बढ़ जाती है और ऐसे में पार्टनर के करीब आने का ज्यादा मन होता है. जब इस महीने में आप रोमांस करेंगे तो और ज्यादा अच्छा लगेगा.
नोटिस में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने, सनसनीखेज रिपोर्टिंग और लगातार गलत खबरें प्रकाशित करने…
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव ही फिलहाल भारतीय टी20 टीम…
Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…
International Nurses Day 2026: दुनियाभर में आज यानी 12 मई को इंटरनेशनल नर्सेस डे मनाया…
Maharashtra News: महाराष्ट्र के खड़कपाड़ा में इंसानियत शर्मसार हो गई, जब एक 78 वर्षीय ढोंगी…
Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि उन्हें रात को नींद…