<

पति-पत्नी के रिश्तों में बढ़ने लगी दूरियां, हर वक्त होती है किचकिच, इन 3 टिप्स से दूर होंगे गिले-शिकवे!

Relationship tips For Couples: शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं दो परिवारों का बंधन होता है. इस रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा, मौज-मस्ती, हंसी-मजाक सब चलता रहता है. लेकिन कई बार लड़ाई-झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ जाता है, कि कपल्स के बीच में दूरियां आने लगती है. अगर आप दोनों पति-पत्नी के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. बस ये तरीके अपनाएं-

Relationship tips For Couples: शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं दो परिवारों का बंधन होता है. यह रिश्ता ताउम्र निभाने के लिए बहुत सारे कंप्रोमाइज करने पड़ते हैं. इस रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा, मौज-मस्ती, हंसी-मजाक सब चलता रहता है. लेकिन कई बार लड़ाई-झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ जाता है, कि कपल्स के बीच में दूरियां आने लगती है. अक्सर हमें लगता है कि रिश्ता बड़ी वजहों जैसे बेवफाई या बड़े झगड़ों से टूटता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. मनोवैज्ञानिकों और रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि शादी की बुनियाद को दीमक की तरह चाटने वाली चीजें अक्सर वो ‘छोटी-छोटी गलतियां’ होती हैं, जिन्हें हम हर दिन नज़रअंदाज़ कर देते हैं. अगर आप दोनों पति-पत्नी के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है. हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप दोनों आपस की दूरियों को कम कर सकते हैं.

पति-पत्नी के रिश्तों को मजबूत बनाने के तरीके

लड़ाने-झगड़नें से बचें: अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आपके और आपके पति के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है और आप इन दूरियों को कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं. सबसे पहले आप दोनों जितना हो सके अपनी लड़ाइयों को कम करने की कोशिश करें. अगर रोजाना एक जैसी लड़ाई-झगड़ें होंगे, तो स्वाभाविक है कि कपल्स में दूरी बढ़ सकती है. लड़ाई-झगडे को कम करने के लिए आप दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझे, इससे दोनों की लड़ाइयां कम होगी.   

आपस में भरोसा करें: दूसरा और सबसे जरूरी आप दोनों कपल्स एक दूसरे पर भरोसा रखें और अपने-अपने हिसाब से एक दूसरे को आजादी दे. कई बार आपस में भरोसा नहीं होने की वजह से भी दोनों  के बीच में दूरियां होने लगती हैं. अगर आप ऐसा करती हैं, तो आपका रिश्ता लंबे समय तक चलता है और दोनों के रिश्ते में आने वाली दूरियां भी कम होती है. इसलिए सबसे जरूरी है, आपस में भरोसा रखना.

क्वालिटी टाइम बिताएं: इन सबके अलावा आपको और आपके हस्बैंड को थोड़ा समय आपस में बिताना चाहिए. अगर आप दोनों साथ में समय बिताएंगे, तो इससे दोनों की दूरियां खत्म होगी और दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझ पाएंगे. इन सभी टिप्स की मदद से आप आसानी से रिश्ते में आ रही दूरियों को कम कर सकती हैं और अपने प्यार को मजबूत बना सकती है. आप दूरियां कम करने के लिए कहीं घूमने जा सकती हैं या डिनर डेट भी कर सकती हैं.  

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

फर्जी हस्तांक्षर कांड पर ममता का तगड़ा एक्शन, विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा की TMC से हुई छुट्टी

TMC MLA Expelled: ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के संबंध में एक बड़ा कदम…

Last Updated: June 1, 2026 16:12:56 IST

IRCTC Tour Package: ₹20 हजार से भी सस्ते खर्च में आयोध्या-काशी-पुरी की यात्रा, रहना-खाना सब फ्री, बुकिंग भी आसान!

क्या आप भी काफी समय से अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का सोच रहे…

Last Updated: June 1, 2026 14:54:38 IST

मां ने तीन बेटियों के साथ खाया जहर, तीन की मौके पर ही मौत, हैरान कर देगा मामला

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ कीटनाशक का…

Last Updated: June 1, 2026 14:52:25 IST

ऊना जिला परिषद में भाजपा का प्रभुत्व, 17 में से 11 सीटें जीतकर मचाया धमाल, जानिए ताजा हाल

Himachal Pradesh News: ऊना जिला परिषद चुनाव में 17 में से 11 सीटें जीतकर भाजपा…

Last Updated: June 1, 2026 14:28:17 IST

गलत टाइम पर खाएंगे तो ‘अमृत’ भी बनेगा जहर! एक्सपर्ट से जानें कद्दू, अलसी और चिया सीड्स खाने का सही समय और तरीका

न्यूजीलैंड हार्ट फाउंडेशन के एक शोध से पता चलता है कि सप्ताह में 3-4 मुट्ठी…

Last Updated: June 1, 2026 14:55:54 IST