Girls Behaviour in Love: प्यार इंसान को बदल देता है. सभी में अलग-अलग बदलाव देखे जा सकते हैं. क्योंकि, प्यार में आने के बाद कोई बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाता है तो कोई मैच्योर. कोई अचानक से ब्यूटी कॉन्शियस हो जाता है तो कोई बेफिक्र. ये बदलाव लड़कों की अपेक्षा लड़कियों में अधिक हो सकता है. आइए जानते हैं कि आखिर प्यार में पड़ने के बाद लड़कियों की कौन सी आदतें बदल जाती हैं?
जानिए, प्यार के बाद लड़कियों में क्या-क्या बदलाव आते हैं? (Canva)
Girls Behaviour in Love: रिश्ते बनाना और फिर उनको निभाना कोई आसान बात नहीं है. तमाम तरह से एक-दूसरे को समझना पड़ता है. इसीलिए कहा जाता है कि, प्यार इंसान को बदल देता है. हालांकि, ये बदलाव हर किसी के लिए एक जैसे हों, ये संभव नहीं है. सभी में अलग-अलग बदलाव देखे जा सकते हैं. क्योंकि, प्यार में आने के बाद कोई बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाता है तो कोई मैच्योर. कोई अचानक से ब्यूटी कॉन्शियस हो जाता है तो कोई बेफिक्र. ये बदलाव लड़कों की अपेक्षा लड़कियों में अधिक हो सकता है. क्योंकि, रिलेशनशिप में आने के बाद लड़कियों की बहुत सी हरकतें और आदतें बदल जाती हैं. यूं तो ये चेंजेज हर किसी में अलग-अलग होते हैं, लेकिन कुछ बातें कॉमन भी होती हैं. अब सवाल है कि आखिर प्यार में पड़ने के बाद लड़कियों की कौन सी आदतें बदल जाती हैं? प्यार में बदलाव की कौन सी आदत सबसे ज्यादा बनती सीक्रेट? आइए जानते हैं इस बारे में-
खुद पर इतराना: खूबसूरती हर महिला का गहना होता है. इसलिए हर लड़की खुद को खूबसूरत ही मानती हैं. लेकिन, प्यार हो जाने के बाद ये एहसास और गहरा जाता है. इसी का नतीजा है कि उनका ज्यादातर समय शीशे के सामने खड़े होकर बीतने लगता है. खुद पर इतराना, खुद को आईने में देखकर मुस्कुराना उनकी आदत बन जाती है.
टॉप सीक्रेट मोबाइल: कुछ समय पहले तक जिस लड़की को अपने मोबाइल की सुध भी नहीं रहती है वो अचानक से मोबाइल को लेकर क्रेजी हो जाती है. मोबाइल, हथेलियों से हमेशा के लिए चिपक जाता है और अगर गलती से भी कोई दूसरा उसे उठा ले तो बवाल मच जाता है. वैसे रिलेशनशिप में पड़ने के बाद शायद ही कोई लड़की अपने मोबाइल में पासवर्ड डालना भूलती हो.
नींद उड़ जाना: ये तो आपने भी सुन रखा होगा कि प्यार हो जाने पर नींद उड़ जाती है. किसी से प्यार हो जाने के बाद ज्यादातर लड़कियां देर रात तक जगना शुरू कर देती हैं. रात-रातभर फोन पर बातें करना, चैट करना उनकी आदत बन जाती है. बातें करते-करते कब रात से सवेरा हो जाता है, उन्हें पता तक नहीं चलता.
रोमांटिक गाने सुनना: लड़कियां जब किसी के प्यार में पड़ती हैं तो कई बदलाव होते हैं. बता दें कि, प्यार में पड़ने के बाद हर लड़कियां रोमांटिक स्टोरी, लव-सॉन्ग को अपना बनाने लगती हैं. ये उन लड़कियों के साथ भी होता है जिन्हें कुछ समय पहले तक लव-स्टोरीज झूठी लगा करती थीं.
पहनावा और चलने का बदला अंदाज: प्यार हो जाने के बाद ज्यादातर लड़कियां खुद को पहले से कहीं अधिक तवज्जों देना शुरू कर देती हैं. उन्हें हर समय प्रेजेंटेबल रहना अच्छा लगने लगता है. उनकी ड्रेस सेंस बदल जाती है और चाल भी. वाकई प्यार पर्सनैलिटी निखार देता है.
ब्वॉयफ्रेंड की राय को तवज्जोह: एक ओर जहां प्यार हो जाने पर लड़कियां अपनी लुक्स को लेकर सेंसटिव हो जाती हैं वहीं कई मामलों में वो खुद को अवॉइड भी करना शुरू कर देती हैं. कई बार वो अपनी सोच और अपनी राय को दरकिनार करके अपने ब्वॉयफ्रेंड की ही राय को अपना बना लेती हैं. वो अपने काम के तरीके को भी उसके हिसाब से बदलना शुरू कर देती हैं.
ये भी पढ़ें: Sex Relieves Office Stress: सेक्स करने से मिट जाती ऑफिस की थकान! कार्यक्षमता भी होती दोगुनी, रिसर्च का दावा
ये भी पढ़ें: संबंध बनाते समय… पार्टनर की संतुष्टि के चक्कर में न करें ये हरकत, निजी पल का आनंद कैंसर को देगा दावत!
ये भी पढ़ें: कितनी टाइट ‘ब्रा’ पहनती हैं आप? सेक्सी लुक की चाहत या बीमारी को दावत, क्या ब्रेस्ट कैंसर का होता खतरा?
तेलंगाना में एक दामाद ने अपनी सास के सिर पर हेलमेट दे मारा. इससे वो…
हाल ही में बेंगलुरू में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि किसी ने नहाते…
सूरत (गुजरात) [भारत], 7 मई: पश्चिम बंगाल समेत देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा को…
One District One Cuisine Scheme: योगी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन योजना को बड़े…
Viral Video: भुवनेश्वर की व्यस्त सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा को शर्मसार करने वाली घटना…
Silver Price Today 7 May 2026: देश के शहरों में गुरुवार (7 मई, 2026) को…