Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी रागी के चिप्स, बाजार जैसे क्रिस्पी और खाने में लाजवाब

घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी रागी के चिप्स, बाजार जैसे क्रिस्पी और खाने में लाजवाब

अक्सर लोग सुबह और शाम के समय कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, जिससे बनाना भी काफी आसान हो. ऐसे में आप अपने ऑप्शन्स में एक रागी के चिप्स जोड़ सकते हैं. इसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 14, 2026 21:56:08 IST

Mobile Ads 1x1

Ragi Chips Recipe: अक्सर लोगों को सुबह और शाम के नाश्ते के बारे में चिंता होती है. इस समय वे चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा नाश्ता करना चाहते हैं. ऐसे में उनका ध्यान अक्सर चिप्स पर जाता है. मार्केट के चिप्स नुकसानदायक होते हैं. इसमें पड़ा हुआ तेल काफी नुकसानदायक होता है. इसके अलावा उनमें पड़ा नमक और प्रिजर्वेटिव्स काफी नुकसानदाय होते हैं. वहीं घर पर बने आलू के चिप्स स्वादिष्ट तो होते हैं, लेकिन आलू बहुत से लोगों को नुकसान देते हैं. ऐसे में रागी के चिप्स आपके लिए फायदेमंद होने के साथ ही स्वादिष्ट हो सकते हैं. रागी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फाइबर पाए जाते हैं. इन चिप्स को बनाना भी काफी आसान होता है.

रागी के चिप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

रागी के चिप्स बनाने के लिए आपको 1 कप रागी, डेढ़ कप गेहूं का आटा, 1 चम्मच लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 चम्मच दही और दो चम्मच तेल की जरूरत पड़ेगी. इन सब आइटम्स को मिलाकर आप रागी के चिप्स बना सकते हैं. 

कैसे बनाएं रागी के चिप्स?

  • सबसे पहले आपको एक बड़े बाउल में रागी का आटा और गेहूं का आटा डालकर मिलाना है.
  • इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, और स्वादानुसार नमक के साथ ही दही मिलाकर अच्छी तरह से गूथ लें. 
  • इसे गूथते समय ध्यान रखें कि इसे धीरे-धीरे पानी डालकर गूथना और इसका डो थोड़ा  सा सख्त होना चाहिए.
  • इसके बाद इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर, बेलन की मदद से पतला और छोटा बेल लें. 
  • इन्हें बेलकर आप इन्हें अपनी पसंदीदा डिजाइन में काट लें. आप बच्चों के लिए कार्टून, ट्रायंगल, रेक्टेंगल जैसे शेप ले सकते हैं.
  • इसके बाद इन्हें बेकिंग ट्रे के ऊपर रखकर थोड़ा सा तेल लगा दें. 
  • अब ओवन को 180 डिग्री हीट पर सेट कर दें और इन ट्रे को उसमें रखकर 12-15 मिनट के लिए छोड़ दें. 
  • जब ये हल्के क्रिस्पी हो जाएं, तो इन्हें ठंडा होने दें.
  • आपके हेल्दी रागी चिप्स बनकर तैयार हो चुके हैं. इन्हें आप चाय या अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
  • बचे हुए चिप्स को एयरटाइट कांच के कंटेनर में भरकर रख दें. आप इस नाश्ते को एक सप्ताह तक खा सकते हैं.

MORE NEWS