<

गर्मियों में 12 बजते ही क्यों सताने लगती है नींद? दोपहर होते ही क्यों लेने लगते हैं झपकी, क्या कहता है साइंस?

गर्मियों के मौसम में दोपहर के समय सबसे ज्यादा नींद आती है. बहुत से लोग इसके पीछे का कारण नहीं जानते हैं. अगर आप भी उन लोगों में से ही एक हैं, जो इसके बारे में नहीं जानते, तो इस आर्टिकल में आपको सारी जानकारी मिल जाएगी.

Afternoon Sleepiness in Summer: गर्मियों के समय में अक्सर दोपहर के समय बहुत ज्यादा नींद आने लगती है. इसके पीछे का कारण बहुत से लोग नहीं जानते हैं. दरअसल, इसका मुख्य कारण है ज्यादा मेहनत करना, डिहाइड्रेशन और बहुत ज्यादा उमस, जिसके कारण जल्दी थकान होने लगता है. इससे ज्यादा एनर्जी खत्म हो जाती है, जिसके कारण सुस्ती, थकान और ज्यादा नींद का एहसास होने लगता है. इसे आफ्टरनून स्लंप या सर्कैडियन डिप कहा जाता है. आइए जानते हैं क्या कहता है साइंस? 

डिहाइड्रेशन के कारण आती है नींद

गर्मियों के मौसम में बाहर बहुत गर्मी होती है, जिसके कारण पसीने के माध्यम से शरीर की गर्मी निकलती है. इसके लिए शरीर को मेहनत करनी पड़ती है, जिसके कारण थकावट और नींद आने लगती है. गर्मियों के मौसम में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इसके कारण थकान और सुस्ती हो जाती है और बहुत ज्यादा नींद आने लगती है.

उमस ही नहीं, खान-पान भी जिम्मेदार

दोपहर के समय में बहुत ज्यादा गर्मी होती है, जिससे उमस होने लगती है और पसीना नहीं सूख पाता. इससे शरीर को ठंडक नहीं मिल पाती और इसके कारण थकान बढ़ जाती है.गर्मियों के मौसम में ज्यादा खाना खाने के बाद आलस और ज्यादा आता है. दोपहर 1 से 3 बजे के बीच शरीर बहुत ज्यादा सुस्ती महसूस करता है. इसके कारण इस दौरान बहुत ज्यादा नींद आने लगती है.

कैसे करें बचाव?

अगर आप दोपहर की नींद से बचना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले शरीर को हाइड्रेट रखें. इसके लिए पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे ज्यादा लिक्विड पिएं. साथ ही ध्यान रखें कि दोपहर में भारी भोजन न करें, बल्कि हल्का भोजन करें. कोशिश करें दोपहर में ज्यादा चावल और तली हुई चीजों से बचें. 15-20 मिनट की पावर नैप लें.

ये भी पढ़ें: क्या तरबूज जानलेवा हो सकता है? डॉक्टर ने दी सख्त चेतावनी, हो सकती हैं ये गंभीर पेट की समस्याएं!

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey
Tags: Summer Tips

Recent Posts

Yamaha Aerox-E vs VIDA VX2: कम बजट में फीचर्स के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, कंपैरिजन में समझें अंतर

दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…

Last Updated: May 21, 2026 19:04:35 IST

Toyota Fortuner vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

अगर आप फॉर्च्यूनर और Mercedes-Benz CLA को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख…

Last Updated: May 21, 2026 19:02:28 IST

वह चोट में भी खेलने को तैयार… शेन वॉट्सन ने किसके लिए कहा ऐसा? किसे खुद की परवाह नहीं…

शेन वॉटसन ने वरुण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए कहा कि वह पैर में चोट…

Last Updated: May 21, 2026 18:57:38 IST

‘उनको वर्ल्ड कप जरूर खिलाओ…’ रिकी पोंटिंग को रोहित-विराट पर पूरा भरोसा, बोले- बाहर नहीं कर सकते

रिकी पोंटिंग ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप…

Last Updated: May 21, 2026 18:44:43 IST

दिल्ली पुलिस ने साइबर नेटवर्क का किया भंडाफोड़, हनीट्रैप गिरोह का भी खुलासा, 89 लोगों के खिलाफ एक्शन

दिल्ली पुलिस ने देश भर में साइबर क्राइम करने वाले गिरोह का बंडाफोड़ किया है.…

Last Updated: May 21, 2026 18:27:10 IST

Hair Fall से हैं परेशान? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए किस विटामिन की कमी से झड़ रहे हैं आपके बाल, ये चीजें आएंगी काम!

यदि प्रॉपर हेयर केयर के बावजूद बालों का झड़ना या रुखे-बेजान बालों की समस्या रहती…

Last Updated: May 21, 2026 17:30:51 IST