CSK vs KKR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में केकेआर की टीम को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 192/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 160 ही बना सकी. इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मुकाबला आराम से अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. वहीं, केकेआर की टीम को चौथी हार का सामना करना पड़ा है. वे इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत सकी है.
IPL 2026 का 22वां मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच में खेला जा रहा है. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में हो रहा है. केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 192 रन बनाए. केकेआर को जीत के लिए अब 120 गेंदों में कुल 193 रन बनाने होंगे. सीएसके लिए सबसे अधिक रन संजू सैमसन ने 48 बनाए. इसके अलावा डेवॉल्ड ब्रेविस ने भी शानदार 41 रन की पारी खेली.
11 अप्रैल को चेपॉक में खेले गए मैच में CSK ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की थी. ऐसे में चेन्नई की टीम लगातार जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अभी तक जीत का खाता भी नहीं खोल पाई है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर ने 4 मैचों में 3 हार का सामना किया है, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है.
चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड : संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, रामकृष्ण घोष, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जैक फाउल्क्स.
कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.
CSK vs KKR LIVE Updates: केकेआर की टीम को चौथी हार का सामना करना पड़ा है. वे इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत सकी है.
CSK vs KKR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में केकेआर की टीम को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 160 ही बना सकी.
CSK vs KKR LIVE Updates: केकेआर को जीत के लिए अब 6 गेंदों में 45 रन चाहिए. जो कि नामुमकिन नजर आ रहा है. क्रीज पर रमनदीप सिंह और रोवमेन पॉवेल हैं. 19 ओवर के बाद स्कोर 148-6
CSK vs KKR LIVE Updates: 17.3 ओवर का खेल खत्म हो गया है और केकेआर का स्कोर 135-6 है. केकेआर को जीत के लिए 15 गेंदों में 58 रन चाहिए.
CSK vs KKR LIVE Updates: 90 गेंदों का खेल खत्म हो गया है. 16 ओवर के बाद का खेल 120-6. रोवमेन पॉवेल और रमनदीप सिंह क्रीज पर हैं.