<

India vs Oman Match Highlights: भारत ने ओमान को 21 रनों से हराया, लीग स्टेज में जीते अपने सभी मैच

India vs Oman Match Highlights: भारत और ओमान के बीच खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 21 रनों की जीत दर्ज़ की. ओमान के खिलाफ भारतीय टीम की तरफ से संजू सैमसन ने सबसे ज़्यादा 56 रन बनाए

India vs Oman Match Highlights: एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 21 रनों की जीत दर्ज़ की. अबुधाबी में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 188 रन बनाए. 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान ने दमदार खेल दिखाया. ओमान की टीम ने पावरप्ले में 44 रन बनाए और खास बात ये रही कि उनका कोई भी विकेट नहीं गिरा. ओमान की तरफ से आमिर कलीम ने 64 रनों की पारी खेली तो वहीं हमाद मिर्ज़ा ने 51 रन बनाए, लेकिन इन दोनों की बेहतरीन पारियों के बावजूद भी ओमान की टीम इस मुकाबले को नहीं जीत पाई. ओमान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए और भारत ने इस मुकाबले को 21 रनों से जीत लिया. भारत ने भले ही इस मुकाबले को जीत लिया, लेकिन ओमान की टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया. दुनिया की नंबर-1 टी-20 टीम के सामने इस तरह का प्रदर्शन करने पर पूरी दुनिया में ओमान की वाहवाही हो रही है. 

ओमान के खिलाफ भारतीय टीम की तरफ से संजू सैमसन ने सबसे ज़्यादा 56 रन बनाए. इस मुकाबले में भारत की तरफ से संजू सैमसन अर्धशतक लगाने वाले एकलौते बल्लेबाज़ रहे. ये संजू सैमसन की दमदार पारी ही थी जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 189 रनों का लक्ष्य ओमान के सामने रखा था.

Live Updates

  • 00:03 (IST) 20 Sep 2025

    India vs Oman Live update: ओमान की टीम ने लड़ी जबरदस्त लड़ाई

    ओमान की तरफ से आमिर कलीम ने 64 रनों की पारी खेली तो वहीं हमाद मिर्ज़ा ने 51 रन बनाए, लेकिन इन दोनों की बेहतरीन पारियों के बावजूद भी ओमान की टीम इस मुकाबले को नहीं जीत पाई. ओमान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए और भारत ने इस मुकाबले को 21 रनों से जीत लिया. भारत ने भले ही इस मुकाबले को जीत लिया, लेकिन ओमान की टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया.

  • 23:39 (IST) 19 Sep 2025

    India vs Oman Live update: ओमान ने छुड़ाया भारत का पसीना

    पहला विकेट गिरने के बाद ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि भारतीय गेंदबाज़ यहां से अपना जलवा दिखाएंगे और विकेट पर विकेट चटकाएंगे, लेकिन ओमान की टीम ने 17 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं. ओमान की टीम ने भारतीय गेंदबाज़ों को विकेट के लिए तरसा दिया. 

  • 22:56 (IST) 19 Sep 2025

    India vs Oman Live update: कुलदीप ने दिलाई पहली विकेट

    पावरप्ले खत्म हो गया था और ओमान के दोनों ओपनर्स 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर चुके थे. तभी सूर्या ने गेंद कुलदीप यादव को थमाई और कुलदीप ने भारत को पहली सफलता दिलाई. कुलदीप यादव ने ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह को 32 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया और टीम इंडिया को मिली पहली विकेट.

  • 22:45 (IST) 19 Sep 2025

    India vs Oman Live update: ओमान के ओपनर्स ने की 50 रनों की साझेदारी

    ओमान की टीम 189 रनों का पीछा करने उतरी. ओमान के ओपनर्स ने अपनी टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई. उन्होंने पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गंवाया और 44 रन बनाए. अच्छी शुरुआत के बाद ओमान के बल्लेबाज़ नही रुके और देखते ही देखते उन्होंने 50 रनों की साझेदारी कर डाली. 

  • 22:33 (IST) 19 Sep 2025

    India vs Oman Live update: ओमान की सधी हुई शुरुआत

    189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान ने सधी हुई शुरुआत की. ओमान ने पहले 5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 30 रन बना लिए हैं. ओमान के बल्लेबाज़ों ने नई गेंद से भारतीय गेंदबाज़ों का डटकर सामना किया.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Stock Market Highlights: ग्लोबल टेंशन का असर! सेंसेक्स 600 पार अंकों की गिरावट, निफ्टी 25,500 के करीब फिसला

Stock Market Highlights: टैरिफ पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता और US-ईरान तनाव से निवेशकों का मूड…

Last Updated: February 24, 2026 16:26:57 IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 480 पॉइंट्स चढ़ा; निफ्टी 25,700 के ऊपर, PSU बैंक, हेल्थकेयर स्टॉक्स चमके

Stock Market Highlights: सेंसेक्स में शामिल एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक…

Last Updated: February 24, 2026 16:18:18 IST

IND vs SA T20 WC 2026 Highlights: टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

IND VS SA Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का तीसरा…

Last Updated: February 22, 2026 22:44:59 IST

Meerut Metro Namo Bharat Highlights: पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी

Meerut Metro Namo Bharat Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर और मेरठ…

Last Updated: February 24, 2026 15:59:46 IST

Stock Market Highlights: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल! सेंसेक्स 600 अंकों की छलांग लगाकर 83,000 के पार, निफ्टी 25,600 के ऊपर

Stock Market Highlights: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में भारी बिकवाली देखी गई, क्योंकि हाल…

Last Updated: February 20, 2026 19:53:31 IST

AI Impact Summit Highlights: AI को लेकर ChatGPT बनाने वाली कंपनी के CEO ने क्या कहा? सुन हैरान रह गया हर शख्स

AI Summit 2026 India Highlights: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के शुरू होने के साथ ही…

Last Updated: February 24, 2026 15:40:05 IST