होम / Arvind Kejriwal Arrest: AAP कार्यालय के बाहर हंगामा, हिरासत में लिए गए आतिशी और सौरभ

Arvind Kejriwal Arrest: AAP कार्यालय के बाहर हंगामा, हिरासत में लिए गए आतिशी और सौरभ

Shalu Mishra • LAST UPDATED : March 22, 2024, 12:18 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन शुरु कर दिया है। दिल्ली के आईटीओ में इस प्रदर्शन का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच आप के 3 मंत्रियों को हिरासत में ले लिया गया है। जानिए कौन हैं वो मंत्री?

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal Arrest: सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल मामले पर आज सुनवाई के लिए सहमत; विशेष पीठ का किया जाएगा पुनर्गठन

हिरासत में लिए गए आप नेता

आईटीओ पर प्रदर्शन कर रहीं आतिशी मार्लेना को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। आतिशी के अलावा सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और कुलदीप कुमार जैसे पार्टी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। कुल मिलाकर दिल्ली सरकार के तीन प्रमुख मंत्रियों आतिशी, गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज अब पुलिस हिरासत में हैं। इन सभी लोगों को बसों में भरकर उत्तरी दिल्ली ले जाया जा रहा है। आतिशी ने हिरासत में लिए जाने के दौरान कहा कि पहले ये लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री को झूठे केस में अरेस्ट करते हैं, फिर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो क्या है?

ये भी पढ़ें- World Water Day 2024: विश्व जल दिवस, जानें तारीख और इतिहास

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT