<

जब सोकर उठी महिला, छाती पर कुंडली मारकर बैठा मिला 8 फुट लंबा अजगर; जानिए क्या है ये रूह कंपा देने वाला मामला

Python on Woman Chest: अगर आप सुबह सोकर उठे और आपके ऊपर सांप लेटा हुआ मिले, तो आपका कैसा लगेगा? ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक महिला के साथ हुआ. जानिए क्या है ये दिल दहला देने वाला मामला.

Python In Bedroom: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक महिला को आधी रात एक डरावने अनुभव का सामना करना पड़ा. जब वह सोकर उठी, तो उसने देखा कि आठ फुट लंबा एक अजगर उसके बेडरूम में घुस आया और उसके पेट और छाती पर कुंडली मारकर बैठ हुआ है. ये देख महिला पूरी तरह सन्न हो गई. जानिए आखिर फिर क्या हुआ.

महिला ने क्या बताया?

ब्रिस्बेन की रहने वाली महिला राहेल ब्लूर ने बीबीसी को बताया कि जब उसे कुछ अपने पेट पर भारी महसूस हुआ,  तो उसने समझा कि ये भारी वजह उनके पेट डॉग का है. लेकिन जब उन्होंने उसे सहलाया और हाथ बढ़ाया, तो उन्हें कुछ चिकना और हिलता हुआ शरीर महसूस हुआ. 

पति ने पत्नी को किया आगाह

जब राहेल ब्लूर के पति ने उनके ऊपर बैठे अजगर को देखा. तो उन्होंने महिला से कहा, ‘हिलना मत. तुम्हारे ऊपर लगभग 8 फीट लंबा अजगर है.’ इसके बाद महिला के पति ने  बताया कि सबसे पहले उन्होंने पेट डॉग को वहां से हटाया, क्योंकि डॉग, अजग पर हमला कर सकते थे. इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को सलाह दी कि वह सांप को डराए बिना चादर के नीचे से बाहर निकल आए. 

घर में कैसे घुसा अजगर?

महिला का मानना ​​है कि अजगर खिड़की के शटर से होते हुए बेडरूम में घुसा होगा और फिर बिस्तर पर गिर गया होगा. ये कार्पेट अजगर चढ़ने में माहिर होते हैं और छतों, पेड़ों और बालकनियों तक पहुंचने के लिए जाने जाते हैं. महिला के पति ने सांप पकड़ने में माहिर वालों को बुलाया, जो मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित रूप से हटा दिया. हालांकि, आपको बता दें कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और सांप को बाद में रिहायशी इलाकों से दूर झाड़ियों वाले इलाके में छोड़ दिया गया. आपको बता दें कि गर्म महीनों में, सांप अधिक सक्रिय होते हैं और चूहे, पक्षी या आश्रय की तलाश में घरों के करीब आ सकते हैं.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को गुस्साई भीड़ ने पहले किया नंगा, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…

Last Updated: May 22, 2026 00:00:48 IST

धार जिला बना किला! भोजशाला फैसले पर अफवाह फैलाने वालों को एसपी की अंतिम चेतावनी, कहा- हिम्मत है तो…

Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…

Last Updated: May 21, 2026 22:58:35 IST

Today Silver Rate 21 May 2026: चांदी के दाम में गिरावट हुई या बढ़े दाम, यहां करें नोट

Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…

Last Updated: May 21, 2026 22:29:32 IST

Gold Price Today 21 May 2026: क्या रहे सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…

Last Updated: May 21, 2026 22:31:16 IST

आम खरीदते समय जरूर अपनाएं ये ट्रिक, केमिकल वाले फलों की ऐसे करें पहचान, जानें तरीका

गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…

Last Updated: May 21, 2026 20:16:44 IST

Yamaha Aerox-E vs VIDA VX2: कम बजट में फीचर्स के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, कंपैरिजन में समझें अंतर

दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…

Last Updated: May 21, 2026 19:04:35 IST